जापान में तिरंगा लहराकर लौटीं माहेश्वरी चौहान: एशियन गेम्स में कांस्य जीतने पर उदयपुर में भव्य स्वागत
उदयपुर, 3 अक्टूबर। एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली राजस्थान के उदयपुर की निशानेबाज माहेश्वरी चौहान का शनिवार को उदयपुर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यहां पर उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और जालौर के प्रमुखजनों, खेल जगत की हस्तियों और खेलप्रेमियों ने माहेश्वरी का जोरदार स्वागत किया। राजसमंद राइफल एसोसिएशन की ओर से फतहसागर स्थित राज बाग में शाम को आयोजित सम्मान समारोह में माहेश्वरी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनकी मेहनत, संघर्ष और सफलता को सलाम किया गया। जैसे ही वे यहां पहुंची तो तालियों के साथ फूल बरसाते हुए उनकी अगवानी की।…
