एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स ने जीता ‘शेफ्स कनेक्ट सीजन-9’ का खिताब, उदयपुर में सजी राजस्थान की पाक कला
उदयपुर। उदयपुर में आयोजित ‘शेफ्स कनेक्ट एवं कहीं गुम न हो जाएं सीजन-9’ में राजस्थान की पारंपरिक पाक कला, स्थानीय स्वाद और आधुनिक व्यंजन निर्माण का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता की व्यावसायिक शेफ श्रेणी में एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। औरिका बाय लेमन ट्री प्रथम उपविजेता तथा द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस द्वितीय उपविजेता रहा। रॉयल राजस्थान शेफ्स सोसायटी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की पाक विरासत को सहेजने के साथ उसे नई पीढ़ी और आधुनिक व्यंजन कला से जोड़ना रहा। आयोजन की अगुवाई सोसायटी के अध्यक्ष शेफ…
