कलेक्टर ने रानी रोड और सीसारमा में देखे यूआईटी के विकास कार्य
उदयपुर 4 सितंबर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने यूआईटी के अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं की क्रियान्विति संबंधित विकास कार्यों का अवलोकन किया। यूआईटी सचिव बालमुकुंद असावा ने बताया कि कलेक्टर ने रानी रोड पर 12 करोड़ की लागत से 150 मीटर के मॉडल रोड कार्य का अवलोकन किया एवं कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने पिछोला झील के केचमेंट एरिया में स्थित गाँव सीसारमा में 7.50 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे सिवरेज कार्य का अवलोकन किया। यूआईटी सचिव ने बताया कि सीसारमा में सिवरेज कार्य होने के साथ-साथ टूटी हुई…
