– पर्युषण के चौथे दिन उत्तम सोच धर्म मनाया
– इंसान की जिन्दगी का हार जीत का फैसला उसकी औलाद करती है : आचार्य कुशाग्रनंदी
उदयपुर, 3 सितम्बर। पायड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में देवश्रमण आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजयदेव व भट्टारक देवेंद्र विजय, ब्रम्हचारिणी आराधना दीदी व अमृता दीदी संघ के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज पायड़ा में दशलक्षण पर्व के चौथे दिन पद्मप्रभु भगवान की प्रतिमा पर जलाभिषेक के साथ महाशांति धारा की गई। प्रचार संयोजक संजय गुडलिया, दीपक चिबोडिया ने बताया कि उत्तम सोच धर्म के अवसर पर सौधर्म इन्द्र धनराज प्रवीण सकावत की ओर से प्रभु का अभिषेक हुआ। सभी क्रिया के बाद जल, दूध इक्षु रस, नारियल, रस, दही, सर्व ओशोधी चंदन, पुष्पवर्षा, पूर्ण कलश एवम दूध से की गई । शाम को बेटी बचाओं व कन्या भू्रण हत्या पर नाटिका प्रस्तुत की गई।
इस दौरान आयोजित धर्मसभा में आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज ने कहा कि इंसान की जिन्दगी का हार जीत का फैसला उसकी औलाद करती है अगर संस्कारी और कमाऊ है तो जीत है अगर औलाद बेकार और आवारा है तो करोड़ो की कमाई हुई पूजी होते हुए भी हार है। चार लोग एक ही दिशा में तभी चलते है जब पांचवा कंधे पर हो पुरी जिन्दगी हम इसी सोच गुजार देते है कि चार लोग क्या कहेंगे, और अंत में ये चार कहते है राम नाम सत्य है। पैसा भी अजीब चीज है कुछ नहीं है पर सब कुछ है अगर पैसो के पिछे भागोगे तो वो हमेशा ज्यादा तेज भागता है, अगर बिना पैसे के सोचो भागो तो वहीं पैसा हमारे पिछे आता है, हा..मेंने तबसे भागना नहीं छोडा़ है, बढिय़ा सर कामयाबी की आपकी परिभाषा कामयाबी की कोई परिभाषा नहीं होती है, कामयाबी पाकर हम उसकी परिभाषा बन जाते है। लाइफ में बहुत सारा टेंशन आये लेकिन कभी शिकायत मत करना, ऊपर वाला एक ऐसा डाईरेक्टर जो सबसे कठिन रोल बैस्ट एक्टर को ही देता है। अगर आप 18 साल की उम्र में कहते है कि मेरे पास पैसे नहीं है तो ये आपकी गलती नहीं है, लेकिन आप 28 साल की उम्र में कहते है कि मेरे पास पैसे नहीं है तो ये आपकी गलती है। आपका जीवन जो चला रहा है साला किसी को मतलब नहीं है,कब तु मर जाओगे को किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, मै बता रहा हु आपको नो बँड़ी केयस, कब आये, कब जीये, कब मर गये, नो बाँड़ी केर्यस, साला ऐसी कोई जिन्दगी भी कोई जिन्दगी है यार, कि जिसमें सबने मरना तय है, साला ऐसा कुछ तो कर जाओ, कि तुम्हारे आने से पहले की दुनिया और तुम्हारे आने के बाद की दुनिया कुछ तो फर्क पैदा हो यार साला कुछ तो करेंगे यार।
