Blog

सीएस से नाई  सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन लगाने की मांग की

सीएस से नाई  सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन लगाने की मांग की

उदयपुर. राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाई का निरीक्षण किया।   ग्राम पंचायत नाई  के  सरपंच काली बाई गमेती, पंचायत समिति गिर्वा  के  नेता प्रतिपक्ष गुणवंत कोठारी ,बद्रीलाल चौधरी , ओम टांक ने सीएस का स्वागत किया। साथ ही मुख्य सचिव  से मांग की सीएचसी  में प्रतिमाह लगभग 70-80 डिलेवरी होती है। आसपास के मजदूरी करने वाले और निर्धन परिवार के लोग डिलेवरी एवं अन्य चिकित्सा हेतु आते है । नाई सीएचसी में सोनोग्राफी की सुविधा नहीं होने के कारण महिलाओं को बीमारी के हालात में उदयपुर जाना पड़ता है । नाई सीएचसी में…
Read More
शक्ति सिंह झाला एनएसयूआई के राष्ट्रीय कन्वेनर के रूप में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, चंडीगढ़, अंडमान,गुजरात के सोशल मीडिया प्रभारी बने

शक्ति सिंह झाला एनएसयूआई के राष्ट्रीय कन्वेनर के रूप में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, चंडीगढ़, अंडमान,गुजरात के सोशल मीडिया प्रभारी बने

उदयपुर/जयपुर. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी की अनुशंसा पर सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी श्री आयुष शर्मा,श्री हर्ष बिसारिया, नेशनल चेयरमैन श्री आदित्य भगत ने एनएसयूआई राजस्थान के सोशल मीडिया चेयरमैन शक्ति सिंह झाला को राष्ट्रीय कन्वेनर के रूप में छतीसगढ़, उत्तराखंड, चंडीगढ़, अंडमान, गुजरात आदि राज्यो का प्रभारी नियुक्त किया। गौरतलब है कि शक्ति सिंह झाला वर्तमान में एनएसयूआई सोशल मीडिया के प्रदेश चेयरमैन के रुप मे कार्यरत है तथा कई मौकों पर इनके नेतृत्व में एनएसयूआई राजस्थान सोशल मीडिया ने छात्रहितों के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से देश मे कई लड़ाई लड़ी जिसमे कोरोना…
Read More
मनरेगा में मेट मजदूरी अब 240 रूपए प्रति दिवस

मनरेगा में मेट मजदूरी अब 240 रूपए प्रति दिवस

जयपुर, 04 सितंबर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत राजस्थान में नियोजित मेट की प्रति दिवस मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में कार्यरत मेटों को अब प्रति दिवस 240 रूपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मजदूरी बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।  श्री गहलोत की मंजूरी से वर्ष 2022-23 हेतु मनरेगा योजनान्तर्गत नियोजित मेटों की मजदूरी दर 235 रूपए प्रति दिवस से बढ़ाकर 240 रूपए प्रति दिवस की गई है।  उल्लेखनीय है कि मनरेगा में केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अद्र्धकुशल श्रमिकों (मेट) पर किए गए व्यय को सामग्री…
Read More
महर्षि दाधीच जयंती की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या, कविता पाठ, एवं गीत संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया

महर्षि दाधीच जयंती की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या, कविता पाठ, एवं गीत संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया

उदयपुर। महर्षि दाधीच जयंती की पूर्व संध्या पर आज सेक्टर नंबर 4 स्थित, महर्षि दाधीच संस्थान के भवन पर सांस्कृतिक संध्या, कविता पाठ, एवं गीत संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर गरिमा जोशी थी।                             महर्षि दाधीच सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष सुधीर जोशी ने बताया कि 4 सितंबर, रविवार को सेक्टर नंबर चार स्थित समाज के भवन में महर्षि दाधीच जन्मोत्सव का मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा अर्चना, पारितोषिक वितरण, वरिष्ठ सम्मान एवं समाज का स्नेह भोज का कार्यक्रम…
Read More
ऐतिहासिक उदयपुर सेवा का भी पर्यायः डॉ. वीरेंद्र कुमार 

ऐतिहासिक उदयपुर सेवा का भी पर्यायः डॉ. वीरेंद्र कुमार 

नारायण सेवा संस्थान में 501 दिव्यांगजन निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन उदयपुर, 4 सितम्बर । उदयपुर दुनिया में एक ऐतिहासिक शहर के रूप में पहचान तो रखता ही है, यह सेवा का भी पर्याय हैं। दीन -दुखियों ओर वंचितों की सेवा ईश्वर की ही पूजा है। यह बात रविवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नारायण सेवा संस्थान के सेवामहतीर्थ परिसर में 501 दिव्यांगजन के निःशुल्क ऑपरेशन एंव सहायक उपकरण वितरण शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही । उन्होंने कहा  दिव्यांगों की सेवा ,चिकित्सा, पुनर्वास व रोजगार के क्षेत्र…
Read More
आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान, ग्रामसभा /वार्ड में होगी सभा, निगम में मिशन 70 का आगाज

आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान, ग्रामसभा /वार्ड में होगी सभा, निगम में मिशन 70 का आगाज

उदयपुर। आज दिनांक 4 सितंबर 2022 को एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी उदयपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता तनवीर सिंह कृष्णावत ने की , मुख्य अतिथि उदयपुर सम्भाग प्रभारी मयंक  त्यागी , विशिष्ट अतिथि उदयपुर लोकसभा प्रभारी सुमित विजय , शहर प्रभारी ओमप्रकाश श्रीमाली ,बाँसवाड़ा सम्भाग प्रभारी डॉ राजीव पंड्या और ग्रामीण प्रभारी निर्भय सिंह जी चौहान रहे। बैठक में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उदयपुर में जनजागरण अभियान की शुरुआत की और शहर के सभी 70 वार्डो में जा कर आम जनता को पार्टी से जोड़ने की योजना पर युद्धस्तर पर…
Read More
गीतांजली आइडल में गूंजे रंग-बिरंगे सुरों के रंग

गीतांजली आइडल में गूंजे रंग-बिरंगे सुरों के रंग

बॉलीवुड पाशर्व गायक एवं कंपोज़र रविन्द्र उपाध्याय के गीतों पर थिरके विद्यार्थी गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के परिसर में गीतांजली आइडल सीजन- 2 का आयोजन किया किया गया| कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेडिकल शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों की आंतरिक प्रतिभा को निखारकर उन्हे सर्वांगीण विकास हेतु एक मंच देना हैं। गीतांजली आइडियल के अंतर्गत गीतांजली के एम.बी.बी.एस, डेंटल, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग, टेक्निकल इंस्टिट्यूट विभाग, पसिफ़िक इंडस्ट्रीज, तान्ज़ के विद्यार्थियों एवं डॉक्टर्स, स्टाफ ने उत्साह के साथ भाग लिया| कार्यक्रम में कुल 75 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए जिसमे से 21 प्रतिभागियों को फाइनल राउंड में अपने हुनर को दिखाने का मौका मिला| कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि व जज के रूप में बॉलीवुड के…
Read More
मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा उदयपुर पहुंची 

मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा उदयपुर पहुंची 

उदयपुर 4 सितंबर । राज्य की प्रशासनिक मुखिया और मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा रविवार देर शाम उदयपुर पहुंची।  श्रीमती शर्मा शाम को उदयपुर सर्किट हाउस पहुंची जहां पर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सर्किट हाउस में मुख्य सचिव ने संभागीय आयुक्त और कलेक्टर की संक्षिप्त बैठक लेकर संभाग और जिले की समग्र वैकासिक प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव श्रीमती शर्मा सोमवार को जिले भर के दौरे पर रहेंगी। उनके जिले भर में कई निरीक्षण और अवलोकन कार्यक्रम है। इस दौरान वे राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं…
Read More
बड़गांव में लंपी पीड़ित गायों के लिए की गई आइसोलेशन सेंटर की स्थापना

बड़गांव में लंपी पीड़ित गायों के लिए की गई आइसोलेशन सेंटर की स्थापना

उदयपुर 4 सितंबर। जिले में लंपी की रोकथाम के लिए आइसोलेशन सेन्टर बनाए जा रहे हैं जहां संक्रमित गायों को रखा जा सके। पशुपालन विभाग बड़गांव की ओर से लंपी बीमारी के उपचार व नियंत्रण हेतु बड़गांव पशु चिकित्सालय के समीप ग्राम पंचायत बड़गांव की ओर से आइसोलेशन सेंटर स्थापित किया गया है। यहाँ संक्रमित गायों को सुरक्षित रखवाया जा रहा है। गायों को रखने की व्यवस्था ग्राम पंचायत बड़गांव के सरपंच संजय शर्मा एवं पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास द्वारा की जा रही है। वर्तमान में यहाँ 5 गायों को  रखा गया है। प्रभारी अधिकारी डॉ दत्तात्रेय चौधरी के…
Read More
मुख्य सचिव उषा शर्मा आज उदयपुर दौरे पर

मुख्य सचिव उषा शर्मा आज उदयपुर दौरे पर

गांव-शहर का भ्रमण कर लेंगी योजनाओं का जायजाउदयपुर 4 सितंबर। मुख्य सचिव उषा शर्मा सोमवार को उदयपुर दौरे पर रहेंगी और दिन भर शहर व गांवों का दौरा करते हुए राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं व अन्य लोक हितकारी कार्यक्रमों का जायजा लेंगी।जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मुख्य सचिव सुबह 9 बजे फतेहसागर झील के विकास कार्यों का अवलोकन करेंगी। इसके बाद गांधी ग्राउंड पहुँच कर जनजाति खेल छात्रावास की खेल प्रतिभाओं के अभ्यास का अवलोकन करेंगी। इसके अलावा तीरंदाजी खेल प्रतिभाओं की तीरंदाजी एवं हॉकी प्रैक्टिस मैच का भी अवलोकन करेंगी। इसके बाद दिनभर में वे इंदिरा…
Read More
error: Content is protected !!