राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड-राजस्थान में कानून व्यवस्था अन्य राज्यों से बेहतर: मुख्यमंत्री
- महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता - पुलिसकर्मियों की बेहतरी के लिए सरकार निरंतर उठा रही कदम जयपुर, 2 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान पुलिस अकादमी के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। उन्होंने 455 प्रशिक्षु पुलिस उपनिरीक्षक तथा प्लाटून कमांडर के संयुक्त बैच की दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि के रूप में सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने दीक्षा प्राप्त करने वाले पुलिस उपनिरीक्षकों तथा प्लाटून कमांडरों को बधाई देते हुए कहा कि अकादमी से प्राप्त गहन प्रशिक्षण उन्हें उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी बनाएगा। प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग के दौरान प्राप्त कानून, अपराध अनुसंधान, साइबर अपराध, वीआईपी सुरक्षा तथा व्यावहारिक ज्ञान का प्रशिक्षण…
