मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा उदयपुर पहुंची 

उदयपुर 4 सितंबर । राज्य की प्रशासनिक मुखिया और मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा रविवार देर शाम उदयपुर पहुंची। 

श्रीमती शर्मा शाम को उदयपुर सर्किट हाउस पहुंची जहां पर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सर्किट हाउस में मुख्य सचिव ने संभागीय आयुक्त और कलेक्टर की संक्षिप्त बैठक लेकर संभाग और जिले की समग्र वैकासिक प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव श्रीमती शर्मा सोमवार को जिले भर के दौरे पर रहेंगी। उनके जिले भर में कई निरीक्षण और अवलोकन कार्यक्रम है। इस दौरान वे राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और अन्य लोक हितकारी कार्यक्रमों की समीक्षा भी करेंगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!