राष्ट्रपति ने राजस्थान के दो शिक्षकों को ’’राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार‘‘ से किया सम्मानित
जयपुर, 5 सितम्बर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस पर राजस्थान के दो शिक्षकों को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022' से सम्मानित किया।नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को आयोजित समारोह में श्रीमती मुर्मू ने उदयपुर जिले के श्री दुर्गाराम मुवाल और बीकानेर जिले की सुश्री सुनीता गुलाटी को सम्मानित किया। फलासिया पंचायत समिति के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पारगियापाडा स्कूल में पढ़ाने वाले श्री मुवाल ने आदिवासी स्कूल में बच्चों को पढ़ाना शुरू किया और बच्चों के परिजनों के पास जाकर उन्हें स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। बालश्रम के खिलाफ गांव में जागरूकता अभियान चलाया और कई घरों में जाकर बच्चों में…
