शक्ति सिंह झाला एनएसयूआई के राष्ट्रीय कन्वेनर के रूप में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, चंडीगढ़, अंडमान,गुजरात के सोशल मीडिया प्रभारी बने

उदयपुर/जयपुर. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी की अनुशंसा पर सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी श्री आयुष शर्मा,श्री हर्ष बिसारिया, नेशनल चेयरमैन श्री आदित्य भगत ने एनएसयूआई राजस्थान के सोशल मीडिया चेयरमैन शक्ति सिंह झाला को राष्ट्रीय कन्वेनर के रूप में छतीसगढ़, उत्तराखंड, चंडीगढ़, अंडमान, गुजरात आदि राज्यो का प्रभारी नियुक्त किया।

गौरतलब है कि शक्ति सिंह झाला वर्तमान में एनएसयूआई सोशल मीडिया के प्रदेश चेयरमैन के रुप मे कार्यरत है तथा कई मौकों पर इनके नेतृत्व में एनएसयूआई राजस्थान सोशल मीडिया ने छात्रहितों के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से देश मे कई लड़ाई लड़ी जिसमे कोरोना से पहले राजस्थान से अपनी ही सरकार से  #जीतेगा_छात्र_जीतेगा_राजस्थान के रूप में देशव्यापी ट्रेंड कराकर छात्रो के लिए मांग रखी जिसमे देश के तमाम छात्रो ने सहयोग किया व  2.5 लाख से अधिक ट्वीट हुए,तथा उसके बाद   नियमित रूप से एनएसयूआई राजस्थान सोशल मिडिया एनएसयूआई द्वारा कराए गए कई ट्रेंड में सबसे अधिक भागीदारी राजस्थान की रही तथा एनएसयूआई द्वारा  सोशल मीडिया पर सबसे अधिक सक्रिय राज्यो में एनएसयूआई राजस्थान सोशल मीडिया को देश मे प्रथम स्थान मिला ।

इनकी इस सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इनको नेशनल कन्वेनर के रूप में 5 महत्वपूर्ण राज्यो की जिम्मेदारी सौपी।

झाला ने एनएसयूआई द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपे जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!