Blog

उदयपुर: दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग का औचक निरीक्षण, लगाया जुर्माना

उदयपुर: दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग का औचक निरीक्षण, लगाया जुर्माना

उदयपुर, 6 अक्टूबर। उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं बाजार में पैकेज्ड वस्तुओं के निर्धारित माप एवं मूल्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार जिले में 5 से 7 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रह है। अभियान के तहत प्रतिष्ठानों सहित किराना दुकानों का औचक निरीक्षण कर विधिक माप विज्ञान  अधिनियम 2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (डिब्बा बंद वस्तुएं) नियम, 2011 के प्रावधानों की पालना की जांच कर कुल 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान बाटलीवाला एंड संस, राजस्थान फूड बेकरी, बीएमबी, मुकेश किराना स्टोर, जय मिष्ठान भण्डार, गुरुकृपा…
Read More
सेवा सेतु अभियान 2026: UDA कार्यालय में 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होगा शिविर

सेवा सेतु अभियान 2026: UDA कार्यालय में 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होगा शिविर

उदयपुर, 6 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान एवं विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान 2026 का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक उदयपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में किया जाएगा। अभियान के दौरान आमजन आवश्यक कार्यों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उदयपुर विकास प्राधिकरण सचिव ने बताया कि अभियान के दौरान भू-रूपान्तरण-90-ए, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज-डीड एवं पट्टा जारी करने, फ्री-होल्ड पट्टा, भवन निर्माण अनुज्ञा, उप-विभाजन एवं एकीकरण, नामान्तरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र तथा बकाया…
Read More
पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर में जिला व ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 7 को

पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर में जिला व ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 7 को

उदयपुर, 6 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिले की सभी पंचायत समितियों में नियुक्त ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के लिए प्रशिक्षण बुधवार सुबह 10.30 बजे से जिला परिषद सभागार में आयोजित होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने चुनाव कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी नियुक्त ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स को इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशिक्षण को सुचारू और व्यावहारिक बनाने के लिए प्रशिक्षण स्थल पर ईवीएम प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 5 ईवीएम मशीनें और 03 दक्ष मास्टर ट्रेनर तैनात करने,…
Read More
पंचायती राज चुनाव 2026: प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को निर्देश, अनुपस्थितों को नोटिस जारी

पंचायती राज चुनाव 2026: प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को निर्देश, अनुपस्थितों को नोटिस जारी

उदयपुर, 6 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के मद्देनजर निर्वाचन संबंधी पोस्टर, पर्चे, पुस्तिकाओं एवं अन्य मुद्रित सामग्री के प्रकाशन एवं मुद्रण को लेकर जिला प्रशासन ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में तथा एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में प्रिंटिंग प्रेस मुद्रकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को बताया गया कि निर्वाचन सामग्री का मुद्रण करते समय संबंधित मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम-पता स्पष्ट रूप से अंकित किया जाना आवश्यक है। निर्वाचन पुस्तिका, पोस्टर…
Read More
पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर में मतदान की तिथियों में बदलाव, धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग

पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर में मतदान की तिथियों में बदलाव, धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग

उदयपुर, 6 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उदयपुर जिले में चुनाव प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। नए कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच-सरपंच के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि संबंधित पंच-सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग होगी। पूर्व में यह तिथियां क्रमशः 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर थी। इस चरण में झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा,…
Read More
केड़ारिया गाँव में कृषि वैज्ञानिकों ने आयोजित किया मक्का अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन एवं फील्ड डे

केड़ारिया गाँव में कृषि वैज्ञानिकों ने आयोजित किया मक्का अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन एवं फील्ड डे

 उदयपुर, 06 अक्टूबर 2026 महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अखिल भारतीय समन्वित मक्का अनुसंधान परियोजना के तत्वावधान में केड़ारिया गाँव में मक्का की अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन एवं फील्ड डे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों के खेत पर पहुंचकर मक्का की उन्नत किस्मों एवं आधुनिक उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी तथा किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। कार्यक्रम में आईसीएआर-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना के डॉ. प्रदीप कुमार, शीतकालीन नर्सरी केंद्र, हैदराबाद के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सुनील नीलम, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, राहुरी के पादप रोग वैज्ञानिक डॉ. विवेक शिवाजी राव शिंदे, आचार्य…
Read More
प्रतापगढ़: पीएम श्री बालिका स्कूल में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला आयोजित

प्रतापगढ़: पीएम श्री बालिका स्कूल में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला आयोजित

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किला रोड प्रतापगढ़ में यूथ एंड इको क्लब के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया ।इको क्लब प्रभारी श्रीमती तृप्ति शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और गतिविधि के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक की समस्त छात्राओं ने अपने-अपने दल प्रभारी के नेतृत्व में उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने पुरानी प्लास्टिक बोतलों ,कार्डबोर्ड ,पॉलिथीन की थैलियां, कांच के टुकड़ों से गमले ,…
Read More
विज्ञान समिति उदयपुर: महिला प्रकोष्ठों का सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झंकार-16’ आयोजित

विज्ञान समिति उदयपुर: महिला प्रकोष्ठों का सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झंकार-16’ आयोजित

विज्ञान समिति में नवाचार एवं वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झंकार-16’ आयोजित विज्ञान समिति में संचालित नवाचार एवं वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झंकार-16’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सखियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवाचार एवं वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य से हुआ। प्रकोष्ठ की चेयरपर्सन श्रीमती पुष्पा कोठारी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ‘झंकार-16’ का आयोजन अनेकता में एकता और जीवन के विभिन्न रसों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं…
Read More
उदयपुर: विज्ञान समिति में मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला एवं सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर: विज्ञान समिति में मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला एवं सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर, 6 अक्टूबर 2026। विज्ञान समिति, डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला के अंतर्गत मंगलवार, 6 अक्टूबर को “व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजी. अनुरुद्ध सिंह चुण्डावत, पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर, RSMM थे। उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि किसी भी उद्योग के तीन प्रमुख घटक श्रमिक, यंत्र एवं पर्यावरण होते हैं। औद्योगिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन तीनों से संबंधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) निर्धारित किए जाने तथा उनका पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।…
Read More
राजस्थान में हाई-टेक होगी बीट पुलिसिंग: BPR&D के साथ ऐतिहासिक MoU पर हुए हस्ताक्षर

राजस्थान में हाई-टेक होगी बीट पुलिसिंग: BPR&D के साथ ऐतिहासिक MoU पर हुए हस्ताक्षर

जयपुर, 05 अक्टूबर। राजस्थान में बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह, जनउन्मुख एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस और ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D), गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मध्य सोमवार को पुलिस मुख्यालय, जयपुर में महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए। यह MoU डीजीपी/आईजीपी कॉन्फ्रेंस 2025 की सिफारिशों के अनुरूप बीट स्तर की पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए तैयार एक वर्षीय एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा और BPR&D के महानिदेशक…
Read More
error: Content is protected !!