जगदीश मंदिर पर चढाई गई ध्वजा, मंदिर में हुए भजन कीर्तन
उदयपुर। शहर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर में शुक्रवार को पौने चार सौं साल पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए धूमधाम से मंदिर पर ध्वजा चढाई गई। विधि विधान से पहले ध्वजा की पूजा अर्चना हुई उसके बाद 79 फीट ऊंचे शिखर पर नई ध्वजा चढ़ाई गई। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारी रामगोपाल ने बताया कि
शुक्रवार को विधि विधान के साथ कार्यक्रम आयोेजित हुआ साथ ही पुरानी ध्वजा को नीचे उतारा गया और नई ध्वजा को चढाने के बाद उसके लहरातेह हुए भक्तों ने दर्शन किए। इससे पहले मंदिर में हवन पूजन सहित कई आयोजन भी हुए। इसके बाद भगवान की प्रतिमा को विशेष श्रृंगार धराया गया। उसके बाद भगवान को भोग लगाने के बाद ध्वजा परिवर्तन की इस परम्परा का निर्वहन किया गया।
मंदिर में भक्तों ने किए भजन कीर्तन
ध्वजा परिवर्तन के मौके पर मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। लोग अलसुबह से ही मंदिर पहुंचना शुरू हो गए। खासकर आसपास के लोगों के साथ दूर दराज के भक्त भी भगवान के दर्शनों के लिए उमडें। इस कार्यक्रम की तैयारियां पिछले कुछ दिनो में चल रही थी। मंदिर का पाटोत्सव कार्यक्रम पूर्व में आयोजित हुआ और शुक्रवार को परम्परा के अनुसार मंदिर परिसर में कार्यक्रम हुए।
पौने चार सौ साल पुरानी परम्परा का हुआ निर्वहन
