उदयपुर। उदयपुर के समीपवर्ती लकडवास क्षेत्र में रास्ते से गुजर रही विद्युत लाइन का तार शुक्रवार सुबह अचानक टूटकर नीचे वहां से गुजर रहे युवक पर गिरने से वह जिंदा जल गया। पुलिस के अनुसार युवक दूध लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। उसके जिंदा जने की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन वे उसे बचाने के लिए हिम्मत नहीं जुटा सके। विद्युत लाइन गिरने से लहरीलाल 38 पुत्र कूकाराम वागरिया जिंदा जल गया। उसके दो बेटियों की शादी होनी है जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा हुआ था। इस हादसे से गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने झामर—कोटडा मार्ग् पर धरने पर बैठकर रास्ता रोक दिया। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से करीब तीन घंटे तक समझाईश की। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइन की खस्तहाल देख काफी समय से इसकी मरम्मत की मांग की जा रही थी लेकिन विद्युत निगम द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा था जिसके परिणाम स्वरुप विद्युत लाइन टूटकर गिरने से एक युवक की जान चली गई। काफी समझाईश के बाद पांच लाख रुपए व अन्य मागों पर परिजनों से सहमति बनी। तब पुलिस शव को एमबी चिकित्सालय के मोर्चरी ले गई जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा गया।
बिजली का तार टूटकर गिरने से युवक जिंदा जला, ग्रामीणों ने किया रासता जाम
