उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला 8 को
उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार, 8 अगस्त को यूसीसीआई में ष्टैक्सेशन एंड बिजनेस ऑपरेशंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरन ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं फैकल्टी के रूप में जयपुर के एआई विशेषज्ञ सीए रोहित प्रधान शिरकत करेंगे। सत्र के दौरान सीए प्रधान कर सलाहकारों, अधिवक्ताओं और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को विभिन्न टैक्स कानूनो की लीगल ड्राफ्टिंग, नोटिस रिप्लाई तैयार करने, डेटा एनालिसिस और ऑडिटिंग में एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की बारीकियां सिखाएंगे। साथ ही एआई…
