नेशनल स्टील मार्ट की प्रेस वार्ता संपन्न, “DRISHTI 2.0” और गुणवत्ता आधारित विकास यात्रा पर हुई विशेष चर्चा
उदयपुर। नेशनल स्टील मार्ट द्वारा गोवर्धन विलास स्थित अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेस वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर कंपनी की 49+ वर्षों की विकास यात्रा, नई फैक्ट्री स्थापना, तीसरे रिटेल स्टोर के शुभारंभ तथा आगामी वार्षिक कार्यक्रम “DRISHTI 2.0” को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रेस वार्ता में कंपनी के फाउंडर मोहम्म्द युसुफ मन्सुरी, डायरेक्टर इरफान मन्सुरी, इमरान मन्सुरी, डॉ. निकिता माहेश्वरी तथा जनरल मैनेजर सेल्स पुष्कर राज उपस्थित रहे। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में नेशनल स्टील मार्ट ने गोवर्धन विलास क्षेत्र में अपनी अत्याधुनिक फैक्ट्री स्थापित की है, जहां स्टेनलेस स्टील (SS)…
