Year: 2026

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर में गूंजेगी काकोरी क्रांति गाथा 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर में गूंजेगी काकोरी क्रांति गाथा 

प्रताप गौरव केन्द्र और सभ्यता अध्ययन केन्द्र का संयुक्त आयोजन -10 दिवसीय दिवेर विजय महोत्सव का भी होगा पोस्टर विमोचनउदयपुर, 6 अगस्त। भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए 9 अगस्त 1925 को हुई काकोरी क्रांति के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर में काकोरी क्रांति गाथा नाट्य का मंचन किया जाएगा। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ और सभ्यता अध्ययन केन्द्र नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह मंचन 14 अगस्त शाम 5 बजे रवीन्द्र नाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के नवीन सभागार में होगा। वीर शिरोमणि…
Read More
एम.पी.यू.ए.टी. की एनसीसी कैडेट्स ने मनाली में राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक शिविर में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

एम.पी.यू.ए.टी. की एनसीसी कैडेट्स ने मनाली में राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक शिविर में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

110 किलोमीटर ट्रेकिंग कर एम.पी.यू.ए.टी. की एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय माउंटेन एडवेंचर कैंप में बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव उदयपुर, 06 अगस्त। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एम.पी.यू.ए.टी.), उदयपुर की 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, एम.पी.यू.ए.टी. यूनिट के अंतर्गत राजस्थान कृषि महाविद्यालय की कैडेट खुशी नागदा (बी.एससी. कृषि तृतीय वर्ष) एवं वैशाली मीणा (बी.एससी. कृषि चतुर्थ वर्ष) ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली (हिमाचल प्रदेश) द्वारा 27 जुलाई 2026 से 08 अगस्त 2026 तक आयोजित माउंटेन एडवेंचर कैंप में सफलतापूर्वक भाग लेकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। शिविर के दौरान दोनों कैडेट्स ने रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, ट्रेकिंग, कैंपिंग, माउंटेन रेस्क्यू, सामाजिक जागरूकता तथा नेतृत्व विकास सहित विभिन्न साहसिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण…
Read More
हरित क्रांति और पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत : प्रो. कैलाश डागा

हरित क्रांति और पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत : प्रो. कैलाश डागा

'हरयाळो राजस्थान' अभियान के तहत सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 30 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प उदयपुर, 06 अगस्त 2026। राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी 'हरयाळो राजस्थान' अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की दिशा में गुरुवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में कंस्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीपल, नीम, अशोक एवं आंवला सहित 30 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन कंस्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. राजश्री गांधी एवं विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा के…
Read More
बांसवाड़ा : बालमुकुन्द गणेशोत्सव का श्रीगणेश, 1008 गणपति महामंत्रों के साथ दूर्वा अर्पण

बांसवाड़ा : बालमुकुन्द गणेशोत्सव का श्रीगणेश, 1008 गणपति महामंत्रों के साथ दूर्वा अर्पण

बांसवाड़ा। श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में बालमुकुन्द गणेश मण्डल (तेली समाज) की बैठक तेली समाज इकाई अध्यक्ष श्री भगवतीलाल बरोड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश को 1008 गणपति महामंत्रों के साथ दूर्वा अर्पित कर एवं जयघोष के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी गणेशोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने का संकल्प लिया तथा आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष बालमुकुन्द गणेशोत्सव का आयोजन 14 से 25 सितंबर तक किया जाएगा। इस अवसर पर गणेशोत्सव के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में तेली समाज अध्यक्ष…
Read More
राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह रविवार को

राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह रविवार को

उदयपुर, 6 अगस्त। त्रिसुगंधी साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में रविवार 9 अगस्त को अम्बामाता स्थित श्रृंगी ऋषि भवन में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के 15 जिलों से साहित्यकार भाग लेंगे। साथ ही राजस्थान के प्रवासी साहित्यकारों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस वर्ष सभी सम्मान राजस्थान के मूल निवासी साहित्यकारों एवं प्रवासी राजस्थानियों को प्रदान किए जाएंगे। समारोह में कुल 17 साहित्य सम्मान प्रदान किए जाएंगे जिसमें 5100, 3100, 2100 तथा 1100 की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इनमें बावजी चावण्ड सिंह राणावत ‘विद्रोही’ ओळ्यूं राजस्थानी भासा साहित्य-शिरोमणि सम्मान, महिमा…
Read More
‘हरियालो राजस्थान- एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारम्भ

‘हरियालो राजस्थान- एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारम्भ

त्रिशला जागृति मंच ने लगाए औषधि एवं फलदार पौधे उदयपुर 06 अगस्त। त्रिशला जागृति मंच द्वारा सेक्टर 14 स्थित शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल के पास नगर निगम द्वारा संचालित पार्क में गुरूवार को हरियालो राजस्थान- एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। त्रिशला जागृति मंच की सभी बहिनों ने औषधि एवं फलदार पौधे लगाये तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। मंच अध्यक्ष डाॅ. किरण जैन ने हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्त्व बताते हुए कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक है जब पौधों की नियमित देखभाल…
Read More
उदयपुर की पर्यटन संस्थाओं का अहमदाबाद में सम्मान

उदयपुर की पर्यटन संस्थाओं का अहमदाबाद में सम्मान

अहमदाबाद में आयोजित गुजरात ट्रैवल फेस्ट (GTF) के समापन समारोह में राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर 2026 (RTTF) उदयपुर के सफल आयोजन में सहयोग एवं पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान उदयपुर डिवीजन तथा यूनाइटेड होटेलियर्स को आयोजक कमल शाह द्वारा सम्मानित किया गया। सभी प्रतिनिधियों ने 9,10,11 जनवरी 2027 को उदयपुर में प्रस्तावित RTTF के सफल आयोजन हेतु पूर्व की भांति सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। समारोह में संयुक्त निदेशक पर्यटन राजस्थान सुमिता सरोच, संस्थान अध्यक्ष सुभाष सिंह राणावत, फेडरेशन उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष राकेश चौधरी, यूनाइटेड अध्यक्ष यू. बी. श्रीवास्तव,…
Read More
कलाल जाति के सदस्यों को केन्द्रीय ओबीसी प्रमाण पत्र नहीं मिलने को लेकर सांसद डॉ रावत ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह से की मुलाकात

कलाल जाति के सदस्यों को केन्द्रीय ओबीसी प्रमाण पत्र नहीं मिलने को लेकर सांसद डॉ रावत ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह से की मुलाकात

-सांसद डॉ रावत ने बताया कि केंद्रीय ओबीसी लिस्ट में केवल कलाल (टांक) उपवर्ग ही दर्ज -राजस्थान में कलाल जाति के सभी उपवर्ग अधिसूचना में शामिल है उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग मंत्री वीरेन्द्र सिंह से मुलाकात कर कलाल जाति के सदस्यों को केन्द्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर आ रही समस्याओं से अवगत कराया व जल्द इसके निराकरण की मांग की। सांसद डॉ रावत ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि सर्ववर्गीय कलाल महासभा उदयपुर द्वारा उन्हें अवगत कराया गया है कि लोकसभा क्षेत्र उदयपुर अन्तर्गत कलाल जाति के…
Read More
हर घर तिरंगा-हर दुकान तिरंगा अभियान का आगाज़, कैट विमेन विंग के तीन नए चैप्टर लॉन्च

हर घर तिरंगा-हर दुकान तिरंगा अभियान का आगाज़, कैट विमेन विंग के तीन नए चैप्टर लॉन्च

- भारतीय व्यापार महोत्सव में भागीदारी का आह्वान, राखी-तीज शुभ मंगल बाजार में स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीदारी - भारतीय व्यापार महोत्सव 12 से 15 अगस्त को नई दिल्ली भारत मंडपम में आयोजित उदयपुर, 6 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) विमेन विंग उदयपुर द्वारा हर घर तिरंगा-हर दुकान तिरंगा' अभियान का शुभारंभ होटल रेजेंटा सेंट्रल मेवाडग़ढ़ में किया गया। इसी अवसर पर कैट विमेन विंग के खेरोदा, भींडर एवं वल्लभनगर के तीन नए चैप्टरों का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि कार्यक्रम का…
Read More
दुर्लभ मनुष्य जीवन को पहचानें, असंतोष नहीं कृतज्ञता का भाव रखेंःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

दुर्लभ मनुष्य जीवन को पहचानें, असंतोष नहीं कृतज्ञता का भाव रखेंःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने गुरुवार को कहा कि अनंत जीवों को जो दुर्लभ मनुष्य जीवन प्राप्त नहीं होता, वह हमें मिला है। परमात्मा की वाणी सुनने और धर्म साधना का अवसर मिलना स्वयं में महान सौभाग्य है। इसलिए जीवन में जो मिला है उसके प्रति कृतज्ञता का भाव रखें, न कि जो नहीं मिला उसके लिए पीड़ा और तनाव पालें। उन्होंने कहा कि आज अधिकांश लोग अपने जीवन की खुशियों को देखने के बजाय दूसरों की उपलब्धियों से अपनी तुलना करते रहते हैं। यही कारण है कि संतोष के…
Read More
error: Content is protected !!