मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करवाने की राजस्थान सरकार की मंशा ही नहीं – रघुवीर सिंह मीणा
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने को लेकर संघर्ष करेंगे - ताराचंद मीणा "विश्व आदिवासी दिवस" एवं "अगस्त क्रांति दिवस" पर उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस ने कार्यक्रम किया उदयपुर। 9 अगस्त। "विश्व आदिवासी दिवस" एवं "अगस्त क्रांति दिवस" पर उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल कार्यक्रम कर मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की माँग करी गई। कार्यक्रम संयोजक ताराचंद मीणा ने बताया कि इस अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विगत कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। इस अवसर पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस…
