Year: 2026

श्रीनाथजी के दर्शन के बाद उदयपुर पहुंचीं बसंता बेन मोदी, तेली साहू समाज ने किया भव्य स्वागत

श्रीनाथजी के दर्शन के बाद उदयपुर पहुंचीं बसंता बेन मोदी, तेली साहू समाज ने किया भव्य स्वागत

उदयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की बहन बसंता बेन मोदी एवं उनके पति हंसमुख भाई मोदी रविवार को श्रीनाथजी के दर्शन कर उदयपुर पहुंचे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने तेलीक साहू समाज पंच महासभा छः बैठक द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह एवं पुरुषोत्तम मास कार्यक्रम के भामाशाह सम्मान समारोह में समाजबंधुओं के बीच सहभागिता की। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। समाज की छः बैठक के अध्यक्ष हेमेंद्र पण्डियार एवं चार बैठक के अध्यक्ष लालेश मंगरूडिया के नेतृत्व में महासभा के करीब 120 सदस्यों तथा भामाशाहों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस…
Read More
दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की हुई पूर्णाहुति

दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की हुई पूर्णाहुति

दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़, महाआरती में उमड़े भक्तगण 17 अगस्त को निकलेगी 21वीं विशाल कांवड़ यात्रा उदयपुर, 09 अगस्त। शिव महोत्सव समिति की ओर से गंगोद्भव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक निकाली जाने वाली 21वीं विशाल कांवड़ यात्रा के तहत आयोजित सात दिवसीय धार्मिक समारोह के अंतर्गत महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से गंगोद्भव कुंड प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की रविवार को विधिवत पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर राम दरबार की भव्य महाआरती की गई। महाआरती में दिनेश भट्ट, जगदीश राज श्रीमाली, नरेन्द्र पालीवाल,  राजेश वैष्णव, मनोहर चौधरी, समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा, महेश भावसार,…
Read More
राजस्थान झील संरक्षण एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम की मूल भावना के विपरीत है प्रस्ताव

राजस्थान झील संरक्षण एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम की मूल भावना के विपरीत है प्रस्ताव

झील संरक्षण की   ड्राफ्ट नीति  : झील बचाने के लिए या पर्यटन बढ़ाने के लिए?* उदयपुर, 9 अगस्त ।   झीलों के  संरक्षण, पुनर्जीवन और सुव्यवस्थित विकास  की मूल भावना से अलग जाकर उदयपुर की झीलों के संबंध में तैयार किए गए प्रस्ताव पर झील प्रेमियों ने  गंभीर सवाल उठाये   हैं। रविवार को आयोजित झील संवाद में झील संरक्षण समिति से जुड़े डॉ. अनिल मेहता ने कहा कि राजस्थान झील (संरक्षण एवं विकास) प्राधिकरण अधिनियम, 2015  के तहत झीलों का सर्वेक्षण एवं वैज्ञानिक अध्ययन, उनकी सीमाओं और प्रवाह क्षेत्र का निर्धारण तथा संरक्षित क्षेत्रों में अनधिकृत गतिविधियों को रोकना प्राधिकरण की…
Read More
भीलवाड़ा : शिवभक्ति की गूंज से गुंजायमान हुआ भीलवाड़ा, 7000 श्रद्धालुओं ने लिया कांवड़ यात्रा में भाग, 51 फीट की भव्य कांवड़ रही मुख्य आकर्षण

भीलवाड़ा : शिवभक्ति की गूंज से गुंजायमान हुआ भीलवाड़ा, 7000 श्रद्धालुओं ने लिया कांवड़ यात्रा में भाग, 51 फीट की भव्य कांवड़ रही मुख्य आकर्षण

भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम, निंबार्क आश्रम से हरणी महादेव तक निकली भव्य-दिव्य कांवड़ यात्रा भीलवाड़ा/ श्रावण मास के पावन अवसर पर पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति, भीलवाड़ा के तत्वावधान में निंबार्क आश्रम, गांधीनगर से हरणी महादेव मंदिर तक विशाल, भव्य एवं दिव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। करीब 7000 श्रद्धालुओं की भागीदारी और 51 फीट की भव्य कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण रही। शिवभक्तों के विशाल जनसैलाब से पूरा शहर शिवमय नजर आया। यह पावन यात्रा पूज्य महंत श्री 108 मोहन शरण जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद में निंबार्क आश्रम से प्रारंभ हुई। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर…
Read More
रेलवे पुलिया की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़ाने की मांग को रेल मंत्री तक पहुंचाने पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का बालाजी विहार कॉलोनीवासियों ने जताया आभार

रेलवे पुलिया की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़ाने की मांग को रेल मंत्री तक पहुंचाने पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का बालाजी विहार कॉलोनीवासियों ने जताया आभार

उदयपुर। बालाजी विहार कॉलोनी, एकलिंगपुरा के वर्षों पुरानी रेलवे पुलिया की समस्या को रेल मंत्री तक पहुंचाने के लिए कॉलोनीवासियों ने सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का आभार व्यक्त किया। कॉलोनीवासियों ने सांसद से मुलाकात कर उन्हें उपरणा, शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर आभार पत्र सौंपा और क्षेत्र की समस्या के समाधान की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। आभार पत्र में उल्लेख किया गया कि सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर रेलवे पुल संख्या 204 (116/9) की ऊंचाई एवं चौड़ाई बढ़ाने के संबंध में विशेष रूप…
Read More
अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि, शहीदों को किया नमन

अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि, शहीदों को किया नमन

उदयपुर, 9 अगस्त 2026 अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः गुलाब बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर एवं महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत की माला अर्पित कर की। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने “रघुपति राघव राजा राम” एवं “वैष्णव जन तो तेने…
Read More
हिरणमगरी सेक्टर-14 में सेटेलाइट हॉस्पिटल की मांग ने पकड़ा जोर

हिरणमगरी सेक्टर-14 में सेटेलाइट हॉस्पिटल की मांग ने पकड़ा जोर

50 हजार से अधिक आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार, विभिन्न संगठनों की बैठक में संघर्ष समिति बनाने पर सहमति उदयपुर। शहर के तेजी से विकसित हो रहे हिरणमगरी सेक्टर-14 एवं दक्षिणी विस्तार क्षेत्र में बढ़ती आबादी के अनुरूप चिकित्सा सुविधाओं की कमी को देखते हुए क्षेत्र में सेटेलाइट हॉस्पिटल स्थापित करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस मांग को लेकर रविवार को रेयान स्कूल के समीप स्थित महावीर भवन में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों, समितियों एवं क्षेत्रवासियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई…
Read More
हर आत्मा परमात्मा बने, करुणा और अपनत्व का भाव जगाना ही जीवन का उद्देश्यःसाध्वी विद्युत प्रभा

हर आत्मा परमात्मा बने, करुणा और अपनत्व का भाव जगाना ही जीवन का उद्देश्यःसाध्वी विद्युत प्रभा

सूरजपोल दादावाड़ी में आध्यात्मिक चातुर्मास की धर्मसभा, परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का कराया बोध उदयपुर, 9 अगस्त। सूरजपोल स्थित दादावाड़ी में चल रहे आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत रविवार को खरतरगच्छ की विदुषी साध्वी रत्ना एवं प्रवचन प्रभाविका प.पू. डॉ. विद्युत प्रभा श्रीजी म.सा. ने धर्मसभा में भगवान महावीर के जीवन दर्शन को समझाते हुए कहा कि प्रत्येक आत्मा में परमात्मा बनने की क्षमता है। जीवन का उद्देश्य केवल स्वयं की उन्नति नहीं, बल्कि प्रत्येक जीव के प्रति करुणा, अपनत्व और सद्भाव का भाव जागृत करना होना चाहिए। साध्वीश्री ने कहा कि भगवान महावीर ने अपने 25वें भव में…
Read More
नवकार महामंत्र में अनंत ऊर्जा समाहितःडॉ. सुरेंद्र मुनि

नवकार महामंत्र में अनंत ऊर्जा समाहितःडॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर, 9 अगस्त। देवेंद्र धाम में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान डॉ. सुरेंद्र मुनि ने नवकार महामंत्र की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवकार महामंत्र किसी जाति अथवा संप्रदाय विशेष का नहीं, बल्कि समस्त मानव समाज के कल्याण का महामंत्र है। इसमें व्यक्ति विशेष के नाम का उल्लेख न होकर भगवान महावीर ने ज्ञानी एवं साधक आत्माओं के अनंत गुणों को नमन करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र के पांच पदों में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु-संतों के गुणों को नमन किया गया है। यह महामंत्र मनुष्य को अहंकार से दूर कर…
Read More
एआई का नया दौरःव्यापारी, करदाता और कर विशेषज्ञ बदले काम करने का तरीका

एआई का नया दौरःव्यापारी, करदाता और कर विशेषज्ञ बदले काम करने का तरीका

पेशेवरों ने एआई से ड्राफ्टिंग, फ्रॉड डिटेक्शन और स्मार्ट ऑडिटिंग के गुर सीखे कर उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में यूसीसीआई भवन में ष्‘टैक्सेशन, असेसमेंट व बिजनेस ऑपरेशंस में एआई “ विषय पर आयोजित एक दिवसीय विशेष कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरन ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं जयपुर के एआई विशेषज्ञ सीए रोहित प्रधान ने सत्र का संचालन करते हुए विभिन्न कर कानूनों के अंतर्गत कानूनी ड्राफ्टिंग, टैक्स नोटिस के सटीक उत्तर तैयार करने, व्यापक डेटा विश्लेषण तथा वित्तीय ऑडिटिंग में एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की बारीकियों से रूबरू…
Read More
error: Content is protected !!