– 500 बीज गेंद फेंककर किया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
उदयपुर, 9 अगस्त। भारत विकास परिषद, चेतक शाखा की ओर से रविवार को वन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
भारत विकास परिषद चेतक शाखा के अध्यक्ष रजनीकांत मनावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मायरा की पहाडिय़ों तथा माता जी के मंदिर के आसपास की पहाडिय़ों पर लगभग 500 बीज गेंद फेंकी गईं। संस्था ने बताया कि शीघ्र ही ये बीज गेंद पौधों और वृक्षों का रूप लेकर क्षेत्र को हरा-भरा करेंगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल एवं चक्रवर्ती का भामाशाह के रूप में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में एल.एन. शर्मा, राजेश स्वर्णकार द्वारा प्रस्तुत शानदार काव्य पाठ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मंदिर एवं स्कूल के लिए कुर्सी हेतु भेंट राशि प्रदान करने वाले दानदाताओं का भी संस्था ने आभार व्यक्त किया। दानदाताओं के नाम शीघ्र ही सार्वजनिक किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित कावडिय़ा, के.एल. शर्मा, चेतन दक, नरेंद्र अग्रवाल सहित अन्य सभी सहयोगी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष रजनीकांत मनावत, हसमुख जैन एवं सुरेश जाकेटिया ने कहा कि भारत विकास परिषद, चेतक शाखा आगे भी इसी प्रकार पर्यावरण एवं समाज हित के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
भारत विकास परिषद, चेतक शाखा का वन भ्रमण कार्यक्रम संपन्न
