अद्वैतम: शिव पुराण कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन
शिव परिवार प्रेम, त्याग, सामंजस्य, सह-अस्तित्व एवं परस्पर सम्मान की भावना सिखाता है - पंकज ओझा उदयपुर, 24 अगस्त। अद्वैतमः शिव पुराण कथा का भव्य एवं दिव्य वाचन धर्म ध्वजा रक्षक श्री पंकज ओझा द्वारा किया गया। कथा की आयोजक किरण बाला ‘किरन’ ने बताया कि अद्वैतमः शिक्षा, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित जनमानस को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ जीवन-दर्शन की महत्वपूर्ण सीख भी दी। राजस्थान साहित्य अकादमी के सभागार में श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्तगण एवं साहित्य-संस्कृति प्रेमी उपस्थित…
