मीनाक्षी पालीवाल के वर्कप्लेस पर हुई विजिट, नेटवर्किंग के साथ बिजनेस अनुभव भी हुए साझा
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई युवा चैप्टर की ओर से बुधवार को भुवाणा स्थित क्वांटा लैब्स प्रा. लि. में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीसीआई युवा, बीसीआई अल्फा और बीसीआई उत्सव के सदस्यों ने भाग लिया तथा कंपनी की कार्यप्रणाली, बिजनेस मॉडल और इनोवेशन को करीब से समझा।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट का उद्देश्य सदस्यों को अलग-अलग उद्योगों की कार्यशैली से परिचित कराना और एक-दूसरे के व्यवसाय से सीखने का अवसर देना है। ऐसे कार्यक्रम सदस्यों के बीच बेहतर नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बीसीआई युवा की अध्यक्ष मीनाक्षी पालीवाल ने अपने वर्कप्लेस क्वांटा लैब्स प्रा. लि. की कार्यप्रणाली, टीम मैनेजमेंट, बिजनेस ऑपरेशन्स और ग्रोथ स्ट्रेटेजी की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस तरह की विजिट से सदस्यों को नए बिजनेस आइडियाज, प्रोफेशनल मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप को समझने का अवसर मिलता है।
वर्कप्लेस विजिट के दौरान इंटरएक्टिव चर्चा और नेटवर्किंग सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसायों के अनुभव साझा किए और भविष्य में एक-दूसरे के साथ बिजनेस सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में मीनाक्षी पालीवाल (मेटाफिट वेलनेस, एम वेलनेस बाजार), रोहित पालीवाल (बुक माय एडवेंचर, क्वांटा लैब्स), हिम्मत कुमावत (ज्ञानी टॉक्स), अंकुश जैन (इनफिनिट क्लाउड), नयन जैन (गढ़ धेनु ऑर्गेनिक प्रोडक्ट प्रा. लि.), जन्मेजय मेहता (आरंभ), रोचल भावसार (क्राफ्टेल) एवं संतोष मेघवाल (स्टाफवाला) उपस्थित रहे। इनके अलावा बीसीआई अल्फा एवं बीसीआई उत्सव के पदाधिकारी और सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
