Year: 2026

भाजपा के लोकप्रिय नेता दीपक मोगरा के निधन पर शोक की लहर, सहकारिता मंत्री गौतम दक ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के लोकप्रिय नेता दीपक मोगरा के निधन पर शोक की लहर, सहकारिता मंत्री गौतम दक ने दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि एवं प्रतिष्ठित प्रॉपर्टी व्यवसायी स्वर्गीय दीपक मोगरा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। अपने सेवाभावी, मिलनसार और सदैव मुस्कुराते रहने वाले स्वभाव के कारण वे समाज में अत्यंत लोकप्रिय और सम्मानित व्यक्तित्व थे। मंगलवार को राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम दक स्वर्गीय दीपक मोगरा के निवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दीपक मोगरा का असमय निधन न केवल भाजपा संगठन बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मंत्री…
Read More
पीएफसी एजुकेशन के छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, एसीसीए में शानदार प्रदर्शन पर भव्य सम्मान समारोह

पीएफसी एजुकेशन के छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, एसीसीए में शानदार प्रदर्शन पर भव्य सम्मान समारोह

उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान पीएफसी एजुकेशन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एसीसीए परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की डायरेक्टर मीनाक्षी भेरवानी ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पीएसी एजुकेशन में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल नॉलेज, सतत मार्गदर्शन और…
Read More
बाबा रामदेव पीर की महिमा अब बड़े पर्दे पर तिलोकचंद कोठारी बनाएंगे भव्य बॉलीवुड फिल्म

बाबा रामदेव पीर की महिमा अब बड़े पर्दे पर तिलोकचंद कोठारी बनाएंगे भव्य बॉलीवुड फिल्म

38 वर्षों की पदयात्रा और 132 ‘दूज’ दर्शन का अद्भुत संकल्प, श्रद्धा और समर्पण की मिसाल उदयपुर, 21 अप्रैल 2026। बाबा रामदेव पीर जी के प्रति अटूट आस्था और गहरी श्रद्धा रखने वाले समाजसेवी एवं बॉलीवुड फिल्म निर्माता तिलोकचंद कोठारी ने एक बार फिर रामदेवरा पहुंचकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पिछले 38 वर्षों से निरंतर पैदल यात्रा कर रहे कोठारी ने बताया कि उनकी हर मनोकामना बाबा रामदेव पीर की कृपा से पूर्ण होती रही है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 11 वर्षों से हर माह शुक्ल पक्ष की दूज के पावन अवसर पर, चाहे वे देश…
Read More
लेकसिटी के जिम्नास्ट गौरव, कृष्णा, ख्याति, रणवीर व कर्मराज का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

लेकसिटी के जिम्नास्ट गौरव, कृष्णा, ख्याति, रणवीर व कर्मराज का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उदयपुर, 20 अप्रेल। नेशनल जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप हेतु लेकसिटी के पांच जिम्नास्टों का चयन हुआ है। जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष एवं राज्य संघ के उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि जोधपुर में आयोजित स्टेट जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन पर लेकसिटी के पांच जिम्नास्ट खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है,  जिसमें सीनियर वर्ग में गौरव सिंह चौहान व कृष्णा मीणा तथा जूनियर वर्ग में ख्याति भाटी, रणवीर भील व कर्मराज जालानिया है। जिला जिम्नास्टिक संघ टेक्निकल ऑफिसर नरेंद्र सिंह चौहान व जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि चयनित पांचों खिलाड़ी आगामी 24 अप्रेल से 3 मई भुवनेश्वर…
Read More
राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित चिराग वीरवाल का सम्मान

राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित चिराग वीरवाल का सम्मान

उदयपुर, 20 अप्रैल। वीरवाल समाज सेवा संस्थान की ओर से हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में चयनित हुए उदयपुर निवासी चिराग वीरवाल का वीरवाल समाज उदयपुर द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के बंधुओं ने चिराग को उनकी मेहनत, लगन और समर्पण के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान चिराग वीरवाल ने समाज के बालक-बालिकाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वीरवाल समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र वीरवाल, उपाध्यक्ष अशोक सामरिया, महामंत्री लक्ष्मीनारायण चौहान, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य दौलतराम दायमा,…
Read More
अविरल रोटरी सप्ताह: हैप्पी होम स्कूल में अर्थ डे पर पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

अविरल रोटरी सप्ताह: हैप्पी होम स्कूल में अर्थ डे पर पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर. अविरल रोटरी सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को रोटरी क्लब उदय एवं रोटरी क्लब मेवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में हैप्पी होम स्कूल में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने "धरती बचाओ, जीवन बचाओ" जैसे संदेशों पर आकर्षक पोस्टर बनाए तथा पर्यावरण संरक्षण पर प्रभावी स्लोगन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं क्लब सदस्यों के बीच पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और प्रकृति को समर्पित गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ…
Read More
जीवनदान की मिसाल बना उदयपुर का महा रक्तदान शिविर, 175 यूनिट रक्त संग्रहित

जीवनदान की मिसाल बना उदयपुर का महा रक्तदान शिविर, 175 यूनिट रक्त संग्रहित

एमईएआई राजस्थान चैप्टर सहित सामाजिक संगठनों की पहल, युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी उदयपुर। मानवता की सेवा और जीवन बचाने के संकल्प के साथ उदयपुर में आयोजित महा रक्तदान शिविर एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डम्।प्) राजस्थान चैप्टर, उदयपुर, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ एवं अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में एम.बी. कॉलेज इंडोर स्टेडियम में यह भव्य आयोजन हुआ। शिविर में समाजसेवियों, युवाओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 175 यूनिट रक्तदान किया। रक्त संग्रहण में विभिन्न ब्लड बैंकों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एमईएआई…
Read More
टीडी में छात्राओं की हुंकारः जागरूकता रैली से गूंजा ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश

टीडी में छात्राओं की हुंकारः जागरूकता रैली से गूंजा ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश

आरोग्य सेवा संस्थान व विद्यालय के संयुक्त प्रयास से ग्रामीणों को किया जागरूक, छात्राओं ने दिलाई नशा त्यागने की शपथ उदयपुर। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, टीडी (गिर्वा) में प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित आरोग्य जिला नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य माधवी त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इसके बाद उत्साह और जोश से भरी छात्राओं की रैली टीडी के…
Read More
निःशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान का 8वां स्थापना दिवस 10 मई को, ‘मेवाड़ गौरव’ से होंगे प्रतिभाएं सम्मानित

निःशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान का 8वां स्थापना दिवस 10 मई को, ‘मेवाड़ गौरव’ से होंगे प्रतिभाएं सम्मानित

महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में होगा आयोजन, शहीदों के नाम समर्पित रहेगा सेवाकार्य उदयपुर। निःशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान का आठवां स्थापना दिवस समारोह आगामी 10 मई 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष केदारनाथ दाधीच ने बताया कि संस्थान 28 अप्रैल 2019 से निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा है। वर्तमान में संस्थान द्वारा महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में सेवाएं अनवरत जारी हैं, जहां प्रतिदिन मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरित किया जाता है। हाल ही में संस्थान की एक बैठक संरक्षक शंकर…
Read More
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक, उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक, उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन

हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूम उदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित ज्वैलरी, फर्नीचर एवं आर्टिकल्स के उत्पादन में पिछले तीन पीढ़ियों से सक्रिय छापरवाल परिवार ने अपने व्यवसाय को नई दिशा देते हुए अब सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने की पहल की है। ‘मेक माय क्राफ्ट’ के नाम से शुरू किए गए फैक्ट्री आउटलेट के माध्यम से ग्राहकों को अब गुणवत्तापूर्ण उत्पाद सीधे उचित कीमत पर उपलब्ध होंगे। इस योजना के तहत पहले आउटलेट का उद्घाटन श्रीजी हुजूर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा सहेली मार्ग स्थित सहेली पैलेस होटल में किया गया।…
Read More
error: Content is protected !!