लेकसिटी के जिम्नास्ट गौरव, कृष्णा, ख्याति, रणवीर व कर्मराज का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उदयपुर, 20 अप्रेल। नेशनल जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप हेतु लेकसिटी के पांच जिम्नास्टों का चयन हुआ है।
जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष एवं राज्य संघ के उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि जोधपुर में आयोजित स्टेट जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन पर लेकसिटी के पांच जिम्नास्ट खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है,  जिसमें सीनियर वर्ग में गौरव सिंह चौहान व कृष्णा मीणा तथा जूनियर वर्ग में ख्याति भाटी, रणवीर भील व कर्मराज जालानिया है। जिला जिम्नास्टिक संघ टेक्निकल ऑफिसर नरेंद्र सिंह चौहान व जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि चयनित पांचों खिलाड़ी आगामी 24 अप्रेल से 3 मई भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित होने वाली नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। उपाध्यक्ष संजय कोठारी एवं सचिव डॉ. भरत सिंह भाटी ने बताया कि नेशनल चैम्पियनशिप में चयनित खिलाड़ियों ने एक बार फिर लेकसिटी का नाम रोशन किया है, उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि ये खिलाड़ी बीएन जिम्नास्टिक एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!