अविरल रोटरी सप्ताह: हैप्पी होम स्कूल में अर्थ डे पर पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर. अविरल रोटरी सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को रोटरी क्लब उदय एवं रोटरी क्लब मेवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में हैप्पी होम स्कूल में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने “धरती बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे संदेशों पर आकर्षक पोस्टर बनाए तथा पर्यावरण संरक्षण पर प्रभावी स्लोगन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं क्लब सदस्यों के बीच पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और प्रकृति को समर्पित गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही सभी बच्चों को पर्यावरण का सच्चा प्रहरी बनने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर रोटरी क्लब मेवाड़ के अध्यक्ष मनीष गन्ना, रोटरी क्लब उदय की चार्टर प्रेजिडेंट एवं पूर्व प्रांतपाल शालिनी भटनागर, 2026-27 की निर्वाचित अध्यक्ष साक्षी डोडेजा, डॉ. अनीता मौर्या (संयुक्त सचिव, रोटरी उदय) एवं क्लब एडमिनिस्ट्रेशन डायरेक्टर अशोक वीरवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
साथ ही रोटरी क्लब मेवाड़ से अनुपम लोहाड़िया एवं मनीष कलिका की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के माध्यम से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज में सबसे तेजी से फैलता है। रोटरी का उद्देश्य है कि हर बच्चा एक “ग्रीन एम्बेसडर” बने।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!