जनजाति क्षेत्र के विकास का रोडमैप तैयार करने पर मंथन
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की कार्यशाला उदयपुर, 22 अप्रैल। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर के संयुक्त सौजन्य में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अनुसूचित क्षेत्र के स्थित इंटीग्रेटेड ट्राईबल डवलपमेंट एजेंसी (जिला इकाईयों) को सुदृढ़ करने हेतु कार्यशाला का आयोजन टीआरआई सभागार में किया गया। कार्यशाला में प्रारम्भिक उद्बोधन में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक डॉ. वरनाली डेका ने बताया कि जनजाति कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका होने से भारत सरकार इन्हें सुदृढ़ करना चाहती है। इस सुदृढीकरण प्रक्रिया में फील्ड फीडबैक…
