बीसीआई गोल्ड चैप्टर लॉन्च, अमृत मेहता को मिली कमान — ज्वेलरी सहित सभी इंडस्ट्री को मिलेगा नया बिजनेस प्लेटफॉर्म

गोल्ड, सिल्वर और ज्वेलरी सहित हर क्षेत्र के कारोबारियों को जोड़ने की बड़ी पहल — बीसीआई गोल्ड चैप्टर की घोषणा  : मुकेश माधवानी

उदयपुर। भारत के तेजी से उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने गोल्ड ज्वेलरी सहित हर कैटेगरी की इंडस्ट्री के लिए एक नई और महत्वपूर्ण पहल करते हुए “बीसीआई गोल्ड चैप्टर” की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा उद्योगपति अमृत मेहता को बीसीआई गोल्ड का चार्टर प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।

यह चैप्टर विशेष रूप से गोल्ड, सिल्वर और ज्वेलरी इंडस्ट्री के साथ हर विभिन्न क्षेत्रों की इंडस्ट्रीज से जुड़े उद्योगपतियों, व्यापारियों, मैन्युफैक्चरर्स और युवा एंटरप्रेन्योर्स को एक साथ जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई गोल्ड चैप्टर हर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए नेटवर्किंग, बिजनेस ग्रोथ, नए आइडियाज और सहयोग का एक मजबूत एवं प्रभावशाली प्लेटफॉर्म साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल अच्छा प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि मजबूत नेटवर्क और सही कनेक्शन भी सफलता की कुंजी हैं।

उन्होंने अमृत मेहता को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वे लक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज से जुड़े हुए हैं, जिनकी मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल प्रेजेंस साउथ इंडिया के कई प्रमुख शहरों में स्थापित है।

मुकेश माधवानी ने बताया कि “हाउस ऑफ राजवाड़ा” उदयपुर में शुरू किया गया एक प्रीमियम हाई ज्वेलरी वेंचर है, जो यूनिक, डिफरेंट और सुपीरियर ज्वेलरी कॉन्सेप्ट पर आधारित है। यह ब्रांड अमृत मेहता के लिए भावनात्मक रूप से भी बेहद खास है, क्योंकि यह उनकी दादी की अंतिम इच्छा से जुड़ा सपना था, जिसे उन्होंने उदयपुर में शोरूम स्थापित कर साकार किया।

बीसीआई गोल्ड के नवनियुक्त प्रेसिडेंट अमृत मेहता ने कहा कि यह चैप्टर हर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को नई पहचान, मजबूत नेटवर्क और नए व्यापारिक अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि बीसीआई आज बिजनेस नेटवर्किंग के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है और यह मंच उद्योगपतियों को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बीसीआई गोल्ड चैप्टर हर इंडस्ट्री के लिए एक प्रतिष्ठित और प्रभावशाली मंच के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!