महाराणा प्रताप अधिकृत गाइड यूनियन की नवीन कार्यकारिणी का हुआ सम्मान

उदयपुर। पर्यटन नगरी उदयपुर में हाल ही में गठित महाराणा प्रताप अधिकृत गाइड यूनियन की नवीन कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी और हाउस ऑफ रजवाड़ा के ओनर अमृत मेहता ने यूनियन की नई कार्यकारिणी का सम्मान करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

नवीन कार्यकारिणी में डॉ. प्रदीप कुमावत को संरक्षक, कोमल सिंह चौहान को अध्यक्ष, मनोज जोशी को उपाध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश भट्ट को सचिव, ललित सोनी को सह सचिव, विक्रम सिंह चूंडावत को प्रचार मंत्री, सत्येंद्र सिंह राठौड़ को संगठन मंत्री, मनीष सनाढ्य को कोषाध्यक्ष और  जतन कुमावत को उप कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति और पर्यटन को देश-विदेश तक पहुंचाने में अधिकृत गाइड्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गाइड्स शहर की पहचान, इतिहास और “अतिथि देवो भव:” की परंपरा को पर्यटकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक संगठित मंच मिलना शहर के पर्यटन विकास के लिए सकारात्मक कदम है।

मुकेश माधवानी ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी गाइड हितों की रक्षा के साथ-साथ उदयपुर पर्यटन को नई दिशा देने का कार्य करेगी। वहीं अमृत मेहता ने कहा कि नई टीम सेवा, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ पर्यटन क्षेत्र में बेहतर वातावरण निर्माण के लिए कार्य करेगी। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाते हुए उदयपुर पर्यटन की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!