विभिन्न हादसों में हुई तीन जनों की मौत
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में कार चालक द्वारा आगे चल रही बाइक को टक्कर मारने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तोल सिंह पुत्र रावसिंह राजपूत निवासी राठौडो का गुडा मारुवास ने दी रिपोर्ट में बताया कि अम्बावसिंह राजपूत अपनी मोटरसाइकिल लेकर तुला से मारुवास की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज गति में कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार अम्बावसिंह राजपूत के गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव…
