आईएएस, आईपीएस उत्तीर्ण करने पर उदयपुर के सिंधी युवाओं को ₹2 लाख नकद प्रोत्साहन: हरीश राजानी
-आरएएस उत्तीर्ण करने पर मिलेंगे एक लाख नकद -समाज की नारी शक्ति को मातृभाषा अपनाने पर दिया जोर उदयपुर। एसएसडी उदय अकादमी, नागपुर की राजस्थान शाखा की नव मनोनीत कार्यकारिणी की प्रथम बैठक शक्ति नगर स्थित श्री झूलेलाल भवन में आयोजित की गई। राजस्थान शाखा के अध्यक्ष रमेश दतवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जून (रविवार) को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण सिंधी समाज के विद्यार्थियों के लिए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी को लेकर एक मोटिवेशनल सेमिनार श्री झूलेलाल भवन, शक्ति नगर, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। मुख्य संरक्षक एवं पूर्व राज्यमंत्री हरीश राजानी ने घोषणा की कि सत्र 2027…
