उदयपुर। बालाजी तरण ताल के तत्वावधान में खगोलीय विज्ञान एवं ज्योतिषीय गणना में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों एवं ज्योतिष प्रेमियों के लिए निःशुल्क खगोलीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, ज्योतिषियों एवं विज्ञान प्रेमियों ने भाग लिया।
बालाजी तरण ताल की डायरेक्टर डॉ. ऋषिका सुखवाल ने बताया कि खगोल शास्त्री एवं खगोलविद पंडित कुलदीप पालीवाल द्वारा रात्रि 8:00 बजे आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को खगोलीय ज्ञान, नक्षत्र विज्ञान एवं ज्योतिषीय गणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान पंडित कुलदीप पालीवाल ने टेलिस्कोप के माध्यम से अंतरिक्ष में विद्यमान बृहस्पति, शुक्र, बुध, मंगल, साइरस तारे एवं सप्तऋषि मंडल की आकृति, चाल एवं गति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने आकाशगंगा एवं विभिन्न खगोलीय घटनाओं के वैज्ञानिक एवं ज्योतिषीय महत्व को सरल भाषा में समझाया।
कार्यक्रम के अंत में जयपाल भाखर एवं पंडित पवन कुमार सुखवाल ने पंडित कुलदीप पालीवाल का अपर्णा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मान एवं अभिनंदन किया। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
