मेवाड़ के सुपरस्टार-3 के ऑडिशन सम्पन्न
सुपरस्टार बनने की दौड़ में सैकड़ों युवा उदयपुर, 2 जनवरी: मेवाड़ अंचल की छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित 'मेवाड़ के सुपरस्टार सीजन-3' के उदयपुर ऑडिशन गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। पुला स्थित फ्यूजन स्पोर्ट्स अकादमी में हुए इस ऑडिशन में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया। वयम मल्टीमीडिया, जाह्नवी कला परिषद, सोमको ग्रुप और दुर्गा इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ…
