इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास एवं इनर व्हील क्लब ऑफ श्रीनाथजी की संयुक्त अधिकारिक बैठक संपन्न
उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास एवं इनरव्हील क्लब ऑफ श्रीनाथजी द्वारा ऑफिशियल चेयरमैन विजिट (ओ.सी.वी) का भव्य आयोजन होटल आमंत्रा में किया गया। दीवास की पूर्व अध्यक्ष एवं श्रीनाथजी क्लब की फाउंडर नयना जैन ने बताया कि सर्वप्रथम एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग रखी गई जिसमें दोनों क्लब के अध्यक्ष ,सचिव , दीवास की कोषाध्यक्ष अंजना दुग्गड़, और एडिटर जयश्री जैन एवं श्रीनाथजी क्लब की कोषाध्यक्ष सुमन माली, आईएसओ सोनू वागरेचा तथा एडीटर छाया लोढा मौजूद रहे। अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बिंदु गुप्ता एवं डिस्ट्रिक ईएसओ पीडीसी रचना सांघी द्वारा की गई। इशिता मेनारिया ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति देकर…
