सेवा और शिक्षा को मिलेगी नई गतिः मोहित सिंघवी उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 के चेयरमैन,दीपक जोधावत सचिव बनें

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डबोक और अम्बेरी के स्कूलों में बनेंगे नए क्लासरूम, 18 जुलाई को होगा भव्य चेंज ऑफ बैजेस समारोह
उदयपुर, 30 जून 2026। सामाजिक सरोकारों, शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 (न्स्त्ज्-206) ने वर्ष 2026-27 के चेयरमेन मोहित सिंघवी एवं सचिव दीपक जोधावत नियुक्त किये गये। इनका कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है।
नए कार्यकाल के लिए अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए मोहित सिंघवी ने बताया कि संस्था इस वर्ष भी बड़े स्तर पर एक्सपो का आयोजन करेगी, साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डबोक एवं अम्बेरी क्षेत्र के दो विद्यालयों में नए क्लासरूम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राउंड टेबल का मूल उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में संस्था निरंतर कार्य कर रही है।
राउंड टेबल संगठन में स्थानीय से लेकर प्रांतीय स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके मोहित सिंघवी के नेतृत्व में पूर्व में बुझड़ा, चीरवा और वरदा के विद्यालयों में क्लासरूम निर्माण जैसे कई सफल प्रकल्प पूरे किए जा चुके हैं, जिनका लाभ सैकड़ों विद्यार्थियों को मिल रहा है।
नए सत्र के साथ ही संगठन में ‘चेंज ऑफ बैजेस’ की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। संस्था की वार्षिक आम सभा (एजीएम) एवं औपचारिक चेंज ऑफ बैजेस समारोह 18 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें नए पदाधिकारियों का विधिवत स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
नवनियुक्त चेयरमैन मोहित सिंघवी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर सेवा, नेतृत्व, मित्रता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक मजबूत बनाया जाए। वहीं सेक्रेटरी दीपक जोधावत ने संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और सेवा प्रकल्पों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का संकल्प व्यक्त किया।
संस्था के सदस्यों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 शिक्षा, सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!