Year: 2026

अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद् की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरोज बहन का हुआ भव्य अभिनंदन

अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद् की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरोज बहन का हुआ भव्य अभिनंदन

उदयपुर। अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद् की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सरोज बहन के सम्मान में दादावाड़ी परिसर में गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ट्रस्ट, खतरगच्छ युवक परिषद एवं खतरगच्छ महिला परिषद परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं अभिनंदन के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा सरोज बहन ने संगठन की गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचा सकता है। कार्यक्रम में खतरगच्छ महिला परिषद…
Read More
12 जुलाई को होगा भव्य ‘भक्ति महेंदी सांझी  महा महोत्सव

12 जुलाई को होगा भव्य ‘भक्ति महेंदी सांझी  महा महोत्सव

भक्ति, मेहंदी और सांझी संग कल महकेगा उदयपुर उदयपुर।सकल जैन श्री संघ मेवाड़ की ओर से मेवाड़ के पार्श्व-भैरव भक्तों के लिए 12 जुलाई, रविवार को श्री नाकोड़ा तीर्थ के छरी पालक संघ के उपलक्ष्य में उवसग्गहरं आराधक परिवार द्वारा भक्ति,मेहंदी,सांझी महा महोत्सव” का आयोजन आयड़ जैन तीर्थ, उदयपुर में किया जाएगा। आयोजन के मुख्य संयोजक हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत मंगल पाठ से होगी। इस अवसर पर मुनिराज सुमतिचंद्रसागर म.सा. एवं मुनिराज शीतलचंद्रसागरजी म.सा. का सान्निध्य प्राप्त होगा। संघ के मनोहर तलेसरा ने बताया कि महिलाओं के लिए दोपहर 2 बजे सांझी (चोबीसी) मेहंदी कार्यक्रम आयोजित…
Read More
महिला सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान, उदयपुर में तीन दिवसीय कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0 का भव्य आगाज़

महिला सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान, उदयपुर में तीन दिवसीय कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0 का भव्य आगाज़

- कैट राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल ने किया शुभारंभ, 100 से अधिक स्टॉल लगाए - 55 मीडिया कर्मियों को मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित - पहले ही दिन उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़, हाउजी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों दिखाई रुचि उदयपुर, 10 जुलाई। महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को नई गति देने के उद्देश्य से कैट वूमेन विंग उदयपुर की ओर आयोजित तीन दिवसीय कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0 का शुक्रवार को सॉलिटेयर गार्डन एंड बैंक्वेट में कैट राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल के मुख्य आतिथ्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी, नीलम विजयवर्गीय, सुमन गोयल, रजनी डांगी, अलका मूंदड़ा,…
Read More
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के सहयोग से बनेगा श्रीमती अरुणा भाटिया जनजाति कन्या छात्रावास, भवन निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के सहयोग से बनेगा श्रीमती अरुणा भाटिया जनजाति कन्या छात्रावास, भवन निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

उदयपुर, 9 जुलाई 2026। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद्, उदयपुर द्वारा जनजातीय बालिकाओं के सुरक्षित आवास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य से प्रस्तावित "श्रीमती अरुणा भाटिया जनजाति कन्या छात्रावास" के नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन समारोह गुरुवार को हिरण मगरी सेक्टर-11 स्थित परिसर में विधिवत सम्पन्न हुआ। भूमिपूजन समारोह प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. थावरचंद डामोर, प्रांतीय महामंत्री वीरेन्द्र प्रकाश पंचोली, प्रांतीय संगठन मंत्री जगदीश कुलमी, प्रांतीय निर्माण कार्य प्रभारी जगदीश प्रसाद जोशी, संरक्षक गोपाललाल कुमावत तथा कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र मुंद्डा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. थावरचंद डामोर ने कहा कि राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद् जनजातीय समाज के…
Read More
दूध निकालकर सड़कों पर गोवंश छोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई–आयुक्त

दूध निकालकर सड़कों पर गोवंश छोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई–आयुक्त

उदयपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम उदयपुर द्वारा आवारा एवं खुले में छोड़े गए पशुओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को निगम की टीम ने मुखर्जी चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सड़कों पर घूम रहे 9 गोवंश को पकड़कर काइन हाउस भिजवाया। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ पशुपालक दूध निकालने के बाद अपने गोवंश को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। इससे प्रमुख बाजारों…
Read More
हनुमानजी के अपमान के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया थाने में हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमानजी के अपमान के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया थाने में हनुमान चालीसा का पाठ

उदयपुर। लखनऊ में गत चार जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो के दौरान भगवान हनुमान के स्वरूप के साथ किए गए कथित अशोभनीय प्रदर्शन के विरोध में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गुरुवार को सूरजपोल थाना पहुंचकर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस घटना से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा धर्म और आस्था का इस प्रकार अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस घटना पर…
Read More
घर छोडने के बहाने युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म

घर छोडने के बहाने युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म

उदयपुर। जिले के टीडी क्षेत्र में युवती को घर छोडने के बहाने जबरन ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने रमेश अहारी पुत्र लक्ष्मण अहारी निवासी रिछावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें 29 जून को सायं करीब छह बजे सेरा फला वसमाला से आरोपी द्वारा उसको घर छोडने के बहाने जबरदस्ती उठाकर ले जाकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। युवती से दुष्कर्म कर किसी को बताने पर दी मारने की धमकी उदयपुर। जिले के बेकरिया क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म करने और…
Read More
दोस्त ने आपसी विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मार की हत्या

दोस्त ने आपसी विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मार की हत्या

उदयपुर। शहर के सविना क्षेत्र में बुधवार रात को मोटरसाइकिल को धक्का देने का कहने की बात पर हुए विवाद के बाद दोस्त ने नर्सिंग छात्र को चाकू मार कर हत्या कर दी। इससे गुस्साए परिजन, रिश्तेदार मोर्चरी के बाहर बैठकर हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड गए। वहीं पुलिस भी आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी रही। पुलिस के अनुसार सविना क्षेत्र में रहने वाला नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा पुत्र दोलाराम मीणा बुधवार रात को अपनी मोटरसाइकिल ठीक करवाने का कहकर घर से निकला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रासते में परिचित दोस्त…
Read More
विप्र प्रतिभा सम्मान व आईएएस—आरएएस सम्मान समारोह 12 को

विप्र प्रतिभा सम्मान व आईएएस—आरएएस सम्मान समारोह 12 को

उदयपुर। विप्र फाउण्डेशन, शिक्षा रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ जोन 1ए के तत्वावधान में 12 जुलाई को यहां बडगांव टाइगर हिल्स स्थित प्रताप गौरव केंद्र में विप्र प्रतिभा सम्मान एवं आईएएस—आरएएस सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सम्मान में करीब 350 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेंद्र श्रीमाली, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ एचआर दवे ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली होंगें जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय संरक्षक धर्मनारायण जोशी करेंगें।समारोह में राष्ट्रीय उपायक्ष राधेश्याम सिखवाल, प्रमुख राष्ट्रीय महामंत्री केके…
Read More
राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोगकर रहा राज्यव्यापी सर्वेक्षण

राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोगकर रहा राज्यव्यापी सर्वेक्षण

10 से 23 जुलाई तक चलेगा सर्वेक्षण जयपुर, उदयपुर,  9 जुलाई। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट याचिका (सिविल) संख्या 278/2022 (सुरेश महाजन बनाम मध्यप्रदेश राज्य एवं अन्य) में पारित निर्णयों एवं राज्य सरकार द्वारा गठित राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग को प्रदत्त संदर्भों के अनुपालन में आयोग द्वारा राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के संबंध में समसामयिक एवं अनुभवजन्य अध्ययनकिया जा रहा है। ओबीसी आयोग राजस्थान के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि उक्त अध्ययन के अंतर्गत आयोग द्वारा 10 जुलाई, 2026 से 23 जुलाई, 2026 तक प्रदेश के समस्त जिलों में…
Read More
error: Content is protected !!