Year: 2026

रामायण केवल एक महाकाव्य नहीं, आदर्शों और जीवन मूल्यों का आधार है—डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

रामायण केवल एक महाकाव्य नहीं, आदर्शों और जीवन मूल्यों का आधार है—डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

उदयपुर। भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण: प्रथम संकल्प के नई दिल्ली में आयोजित भव्य ट्रेलर लॉन्च समारोह में मेवाड़ राजपरिवार के पूर्व सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने के इस महत्वपूर्ण प्रयास की सराहना की। निर्देशक नितेश तिवारी तथा निर्माता नमित मल्होत्रा की महत्वाकांक्षी प्रस्तुति के इस भव्य आयोजन में फिल्म जगत, आध्यात्मिक क्षेत्र एवं साहित्य जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में अभिनेता रणबीर कपूर (भगवान श्रीराम), साई पल्लवी…
Read More
युवक ने गमछे से फंदा लगा की आत्महत्या

युवक ने गमछे से फंदा लगा की आत्महत्या

उदयपुर। जिले के पहाडा क्षेत्र में युवक ने पेड पर अपने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार रिकू मंडल पुत्र छोटू मंडल निवासी लक्कीपुर रिवजुटिला जिला मालदा पश्चिम बंगाल हाल चंदपुरा नरेणा पहाडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि नरेणा में 17 जुलाई को दोपहर करीब डेढ बजे अमित घोष उर्फ कालू 27 पुत्र घोष निवासी नयाग्राम कालियासोक मालदा ने सागवान के पेड पर अपने गमछे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। लावारिस हालत में बेहोश मिले युवक की मौत उदयपुर। शहर के राजीव गांधी…
Read More
ट्रक से टकराई कार में सवार दमपत्ति की दर्दनाक मौत

ट्रक से टकराई कार में सवार दमपत्ति की दर्दनाक मौत

उदयपुर। जिले में गोगुंदा—पिंडवाडा हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार में कार आगे चल रहे ट्रक से टकराने से हादसे में कार में सवार दम्पत्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाएं है।  पुलिस ने ट्रक चालक को डिटेन कर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गोगुंदा से पिंडवाडा की ओर जा रही कार तेज गति में आगे चल रहे ट्रक से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड गए और कार में सवार युवक व यवती अंदर फंस गए। उनकी…
Read More
सावधान उदयपुर न्यूज़ चैनल का तृतीय स्थापना दिवस गरिमामय समारोह के साथ सम्पन्न, पत्रकारों और मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

सावधान उदयपुर न्यूज़ चैनल का तृतीय स्थापना दिवस गरिमामय समारोह के साथ सम्पन्न, पत्रकारों और मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

उदयपुर। शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में सावधान उदयपुर न्यूज़ चैनल का तृतीय स्थापना दिवस गरिमामय एवं भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। यह समारोह पत्रकारिता, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के समन्वय का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम में उदयपुर एवं मेवाड़ अंचल के बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सावधान उदयपुर न्यूज़ के संपादक सुनील कालरा ने बताया कि चैनल के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस विशेष समारोह का उद्देश्य पत्रकारिता के प्रति समर्पित साथियों का सम्मान करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में…
Read More
आचार्य विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर का मालदास स्ट्रीट आराधना भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

आचार्य विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर का मालदास स्ट्रीट आराधना भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

- पद्मनाभ स्वामी जैन मंदिर चौगान मंदिर से चतुर्विध संघ की निकली भव्य शोभायात्रा - जगह-जगह श्राविकाओं ने मंगल कलश एवं अक्षत गहुली से आचार्य भगवंत का स्वागत  किया उदयपुर, 19 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ, आराधना भवन, मालदास स्ट्रीट में तीर्थोद्धारक आचार्यदेव श्रीमद् विजय नीति सूरीश्वर महाराज के समुदाय के आचार्यदेव श्रीमद् विजय हेमप्रभ सूरीश्वर महाराज के शिष्यरत्न, शास्त्रामृत तत्वज्ञ आचार्यदेव विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज, मुनिराज नीतिप्रभ विजय महाराज तथा साध्वी शीलरत्ना श्रीजी की सुशिष्या साध्वी श्रुतवर्धना महाराज आदि ठाणा श्रमणी भगवंत का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश सम्पन्न हुआ। श्री संघ के कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया ने बताया कि…
Read More
सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यवसाय, कार्यप्रणाली और बिजनेस स्ट्रेटजी को करीब से जाना : मुकेश माधवानी

सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यवसाय, कार्यप्रणाली और बिजनेस स्ट्रेटजी को करीब से जाना : मुकेश माधवानी

बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स की वर्कप्लेस विजिट सफलतापूर्वक संपन्न उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के विभिन्न चैप्टर्स बीसीआई उत्सव, बीसीआई अल्फा एवं बीसीआई पिनेकल द्वारा आयोजित मासिक वर्कप्लेस विजिट सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट का उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय, कार्यप्रणाली, प्रबंधन प्रणाली एवं बिजनेस स्ट्रेटजी को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करना है। इन विजिट्स के माध्यम से सदस्यों के बीच नेटवर्किंग, सहयोग, अनुभवों का आदान-प्रदान तथा नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा मिलता है। बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि बीसीआई उत्सव…
Read More
राजेश खन्ना ( काका) को सुरों की मंडली ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि

राजेश खन्ना ( काका) को सुरों की मंडली ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि

सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों से गूंजा मधुश्री ऑडिटोरियम, 30 कलाकारों ने बांधा समां उदयपुर, 19 जुलाई। सुरों की मंडली संस्था (वरिष्ठ विंग) उदयपुर द्वारा हिंदी सिनेमा के प्रथम सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुण्यतिथि के अवसर पर शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री ऑडिटोरियम में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 30 कलाकारों ने राजेश खन्ना पर फिल्माए गए सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. श्रद्धा गट्टानी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. ईशा जेठानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के संगीत से परिचित…
Read More
नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स का भव्य स्वागत

नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स का भव्य स्वागत

मरीजों के हमदर्द बनकर सेवा करने का दिया संदेश उदयपुर, 19 जुलाई। आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालयों में कार्यरत नर्सेज की ओर से रविवार को एनएलटी सभागार में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने की। मुख्य अतिथि एमबी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन तथा विशिष्ट अतिथि नर्सिंग अधीक्षिका बीना चौधरी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार उपरणा ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान…
Read More
आरोग्य रक्षकों का प्रशिक्षण शिविर समाप्त

आरोग्य रक्षकों का प्रशिक्षण शिविर समाप्त

उदयपुर, 19 जुलाई। वनवासी कल्याण परिषद राजस्थान प्रांत के प्रांतीय कार्यालय में जनजाति क्षेत्र में काम करने वाले आरोग्य रक्षक़ो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विशेषज्ञ चिकित्सक एवं विषय विशेषज्ञों की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रांत के चिकित्सा आयाम प्रमुख एवं क्षेत्र के जाने-माने बाल चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश मलिक ने बताया कि सुदूर जनजाति क्षेत्र में होने वाली मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए इन आरोग्य रक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। आरोग्य रक्षक को कुछ दवाइयों का एक किट उपलब्ध करवाया जाता है जिससे जनजाति बंधु को एक बार तुरंत रूप से प्राथमिक चिकित्सा मिल सके। उसके…
Read More
जेएसजी विजय संगिनी की पिकनिक व पूल पार्टी में छाया उत्साह, खेल, संगीत और मस्ती का रंग

जेएसजी विजय संगिनी की पिकनिक व पूल पार्टी में छाया उत्साह, खेल, संगीत और मस्ती का रंग

उदयपुर। जेएसजी विजय संगिनी द्वारा बड़ी स्थित बंजारा हिल्स रिसोर्ट में आयोजित सावन स्पेशल पिकनिक एवं पूल पार्टी हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के माहौल में संपन्न हुई। सावन की हरियाली और रंग-बिरंगे परिधानों से सजी महिलाओं ने पूरे आयोजन को उल्लासपूर्ण बना दिया। संस्थापक अध्यक्ष मधु खमेसरा ने बताया कि कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन स्पेशल हाउजी, मनोरंजक खेलों, पूल पार्टी तथा सावन के पारंपरिक ंगीतों पर मनमोहक नृत्य ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। महिलाओं ने पूरे दिन हंसी-खुशी और आपसी सौहार्द के साथ विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। पिकनिक संयोजक स्नेहलता…
Read More
error: Content is protected !!