एमईएआई राजस्थान चैप्टर-उदयपुर की 28वीं वार्षिक आम सभा में महेश माथुर के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान
उदयपुर। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई) राजस्थान चैप्टर-उदयपुर की 28वीं वार्षिक आम सभा उत्साह, गरिमा और उपलब्धियों के उत्सव के बीच संपन्न हुई। कार्यक्रम में गत दो वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी ने विधिवत दायित्व ग्रहण किए। समारोह का शुभारंभ चैप्टर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने संगठन की निरंतर प्रगति का श्रेय सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, समर्पण और टीम भावना को दिया। चैप्टर सचिव डॉ. आसिफ मोहम्मद अंसारी ने वर्ष 2025-26 का विस्तृत प्रतिवेदन…
