उदयपुर। जिले में गोगुंदा—पिंडवाडा हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार में कार आगे चल रहे ट्रक से टकराने से हादसे में कार में सवार दम्पत्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाएं है। पुलिस ने ट्रक चालक को डिटेन कर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गोगुंदा से पिंडवाडा की ओर जा रही कार तेज गति में आगे चल रहे ट्रक से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड गए और कार में सवार युवक व यवती अंदर फंस गए। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को देख लोगों ने बडी मशक्कत कर दोनों शवों को कार से बाहर निकाले। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार को काटकर बाहर निकाला। मृतकों की शिनाख्त मुकेश कुमार चौधरी 25 और उसकी पत्नी प्रियंका साहनी 22 के रूप में हुई है। दोनों की एक साल पहले आर्य समाज में शादी हुई थी। मुकेश कुमार चौधरी उदयपुर होते हुए जालोर जिले के भीनमाल थानांतर्गत पैतृतक गांव निंबावास जा रहा था। वह कोटा में मोबाइल शॉप चलाता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार सवार गोगुंदा से पिंडवाडा की तरफ जा रहे थे और रास्ते में जेलानी के पास यह हादसो हो गया।
ट्रक से टकराई कार में सवार दमपत्ति की दर्दनाक मौत
