गृहलक्ष्मी कार्यक्रम में रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि का अनूठा प्रयास, साउंड हीलिंग, मेडिटेशन और स्किन केयर से महिलाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उदयपुर, 20 जुलाई 2026। रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि द्वारा अशोका ग्रीन होटल में आयोजित श्गृहलक्ष्मीश् कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय को समर्पित विशेष सत्र आयोजित किया गया। क्लब मेंटर डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने लगभग 200 महिलाओं को साउंड हीलिंग, मेडिटेशन एवं स्किन केयर के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अपने प्रेरक सत्र में डॉ. छाबड़ा ने बताया कि साउंड हीलिंग और मेडिटेशन मानसिक तनाव को कम करने, मन को शांत रखने, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने के प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि व्यस्त…
