Year: 2026

मुनि संजय कुमार ठाणा-3 का उदयपुर आगमन, आज होगा महाप्रज्ञ विहार में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

मुनि संजय कुमार ठाणा-3 का उदयपुर आगमन, आज होगा महाप्रज्ञ विहार में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

उदयपुर, 23 जुलाई। तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती मुनि संजय कुमार, मुनि प्रकाश कुमार एवं मुनि सिद्ध प्रज्ञ अम्बेरी से मंगल विहार करते हुए गुरुवार को मर्यादा नगर पहुंचे। यहां तेरापंथ धर्मसंघ के श्रावक-श्राविकाओं ने उनका भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में श्री मेवाड़ कॉन्फ्रेंस के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, तेरापंथ सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद मांडोत, संगठन मंत्री दीपक सिंघवी, तेयुप सह मंत्री पंकज भंडारी, जैन संस्कारक सुबोध दुगड़, अक्षय बड़ाला, गौरव लोढ़ा, मुकेश कदमलिया, प्रतीक सोनी, भाविक भाणावत, मंजू फत्तावत, सोनल सिंघवी, जिगिशा फत्तावत सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। आज…
Read More
सांसद डाॅ रावत ने जर्जर सरकारी भवनों को लेकर लोकसभा में चिंता जताई, ध्वस्त करने समान नीति बनाने का आग्रह किया

सांसद डाॅ रावत ने जर्जर सरकारी भवनों को लेकर लोकसभा में चिंता जताई, ध्वस्त करने समान नीति बनाने का आग्रह किया

-पूरे देश में जर्जर भवनों को लेकर कोई समान नीति नहीं उदयपुर। सांसद डाॅ मन्नालाल रावत ने देश भर में कई सारे सरकारी भवनों के जर्जर होने पर लोकसभा में चिंता जताई है और कहा कि इसके लिए जर्जर भवनों के उपयोग पर रोक लगाने और उन्हें ध्वस्त करने की कोई एक समान नीति नहीं है जिससके कारण परेशानी का सामना करना पडता है। सांसद डाॅ रावत ने जर्जर भवनों के उपयोग से लेकर ध्वस्त करने तक की एक समान नीति तय करने का लोकसभा में आग्रह किया। सांसद डाॅ रावत ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन मामला उठाते…
Read More
प्रोफेसर सरला लखावत ने सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय,मप्रकृप्रौविवि, उदयपुर के अधिष्ठाता पद का किया  कार्यभार ग्रहण

प्रोफेसर सरला लखावत ने सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय,मप्रकृप्रौविवि, उदयपुर के अधिष्ठाता पद का किया  कार्यभार ग्रहण

उदयपुर, 23 जुलाई, 2026।  प्रोफेसर सरला लखावत ने दिनांक 23 जुलाई, 2026 सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय,मप्रकृप्रौविवि, उदयपुर के अधिष्ठाता पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान इन्होने इस महाविद्यालय में अपनी सेवा कई पदों पर रह कर प्रदान की है। इस महाविद्यालय के उत्थान एवं विकास में इनका योगदान सराहनीय रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों में कौशल विकसित करना व विद्याार्थियों को उच्चतम रोजगार के अवसर प्रदान करना एवं महाविद्यालय को नई ऊचाईयों तक पहुॅंचाना ही इनका मुख्य उद्देश्य है।  
Read More
विद्या संबल योजनान्तर्गत गेस्ट फैकल्टी हेतु आवेदन आमंत्रित

विद्या संबल योजनान्तर्गत गेस्ट फैकल्टी हेतु आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 23 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिले के राजकीय छात्रावासों में कक्षा 6 से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों का अध्यापन कराने के लिए विद्या संबल योजना के तहत् गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संबंधित छात्रावास में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि गेस्ट फैकल्टी के रूप में सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं निजी अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। राजकीय बालिका छात्रावासों में महिला अभ्यर्थियों को चयन…
Read More
अग्रवाल महासभा की भव्य पिकनिक 26 को, पारिवारिक मिलन, मनोरंजन और पर्यावरण संरक्षण का होगा संगम

अग्रवाल महासभा की भव्य पिकनिक 26 को, पारिवारिक मिलन, मनोरंजन और पर्यावरण संरक्षण का होगा संगम

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 26 जुलाई (रविवार) को समाज के परिवारों के लिए भव्य पारिवारिक पिकनिक का आयोजन बेदला माताजी रोड स्थित धाकड़ गार्डन में किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में मनोरंजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारिवारिक खेलों और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्षा ऋतु के आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित इस पिकनिक का उद्देश्य समाज के सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी स्नेह, एकता और आत्मीयता को और मजबूत…
Read More
भारतीय मजदूर संघ की स्थापना श्रमिकों को एकजुट करने वो उनके हित के लिये की गयी :- आनंद प्रताप सिंह

भारतीय मजदूर संघ की स्थापना श्रमिकों को एकजुट करने वो उनके हित के लिये की गयी :- आनंद प्रताप सिंह

उदयपुर। भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ की स्थापना श्रमिकों को संगठित कर श्रमिकों के हक के लिए की गई एवं पूरे विश्व में भारतीय मज़दूर संघ ही ऐसा ऐसा संगठन जो ग़ैर राजनीतिक संगठन होते हुए राष्ट्रवाद की विचारधारा में मजदूरों के द्वारा मजदूरों के हितों के बनाया गया संगठन है। जिला मंत्री हेमंत गर्ग ने बताया कि भा म स के 72 वे स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें प्रातः प्रतापनगर स्थित भा म स कार्यालय…
Read More
हरियाली अमावस्या: 150 स्टॉल से निगम को 4.64 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त

हरियाली अमावस्या: 150 स्टॉल से निगम को 4.64 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त

उदयपुर। आगामी हरियाली अमावस्या मेले को लेकर नगर निगम उदयपुर की ओर से तैयारियां लगातार जारी हैं। मेले में आने वाले शहरवासियों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम स्तर पर विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में मेले में लगने वाली दुकानों एवं स्टॉल के आवंटन के लिए खुली बोली प्रक्रिया का दुसरे दिन भी आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम राजस्व शाखा द्वारा लगातार दूसरे दिन भी मेले की दुकानों के लिए खुली बोली का आयोजन किया गया। खुली बोली में बड़ी संख्या…
Read More
उज्जैन में होटल बुक करने के नाम पर की ठगी

उज्जैन में होटल बुक करने के नाम पर की ठगी

उदयपुर। उदयपुर के एक युवक के साथ अज्ञात बदमाश द्वारा उज्जैन में होटल बुक करने के नाम पर दो लाख रुपए से ज्यादा राशि की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सोमेश नागदा पुत्र ज्ञानशंकर नागदा निवासी धूलकोट चौराहा बोहरागणेश जी ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात बदमाश ने उज्जेन में होट बुुक करने के नाम पर उसके साथ कुल 2 लाख 14 हजार 285 रुपए की ठगी कर ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जोधाणा स्वीट्स और सुखाडिया समाधि पार्क से बाईक चोरी उदयपुर। शहर के सूरजपोल क्षेत्र में स्थित जोधाणा…
Read More
भारत के पुनरुत्थान के लिए शोध में भारतीय दृष्टिकोण आवश्यक- श्री चंद्रकांत जी

भारत के पुनरुत्थान के लिए शोध में भारतीय दृष्टिकोण आवश्यक- श्री चंद्रकांत जी

शोध और भारत का पुनरुत्थान’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित उदयपुर, 22 जुलाई। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर अध्ययन अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा बुधवार को ‘शोध और भारत का पुनरुत्थान’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बप्पा रावल सेमिनार हॉल, गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय सह-संयोजक श्री चंद्रकांत जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में अधिष्ठाता (स्नातकोत्तर अध्ययन) प्रो. के.बी. जोशी, ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की विषयवस्तु और शोध के माध्यम…
Read More
अंगदान संजीवनी जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने लिया अंगदान का संकल्प

अंगदान संजीवनी जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने लिया अंगदान का संकल्प

उदयपुर, 22 जुलाई। रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यक्रम अंगदान संजीवनी जागरूकता के लिए विशाल रैली का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. राहुल जैन ने अंगदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को अंगदान की शपथ लेने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। रैली में मेडिकल कॉलेज के ऑर्गन रिट्रीवल नोडल ऑफिसर डॉ. तरुण रलोत, सह नोडल ऑफिसर डॉ. पंकज सोमानी, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर एवं ऑर्गन ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर हरीश चैबीसा, ऑर्गन ट्रांसप्लांट…
Read More
error: Content is protected !!