Month: October 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा का शानदार प्रदर्शन: शुद्ध मुनाफे में 35.8 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी

उदयपुर : भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा  ने  30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। बैंक ने ₹6,532 करोड़ का अब तक का उच्चतम तिमाही शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर 35.8 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही ) के लिए बैंक का कुल शुद्ध लाभ ₹7,810 करोड़ पर पहुंच गया है। बैंक का परिचालन लाभ 50.9 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ ₹11,430 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पहली छमाही  का परिचालन लाभ…
Read More
उदयपुर: ईएसआईसी अस्पताल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर: ईएसआईसी अस्पताल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराधा गहलोत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ग्रहण की।इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान एवं देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका…
Read More
उदयपुर: डाक विभाग में फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 20 नवंबर

उदयपुर: डाक विभाग में फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 20 नवंबर

उदयपुर, 31 अक्टूबर। भारतीय डाक विभाग की ओर से डाक सेवाओं का विस्तार करने और आमजन को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उदयपुर मंडल में डाक फ्रेंचाइजी संचालक बनने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत उदयपुर शहर में फ्रेंचाइजी संचालकों के माध्यम से स्पीड पोस्ट, पार्सल और अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं की बुकिंग के साथ ही डाक सामग्री के संग्रहण एवं पिकअप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। डाक मण्डल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि फ्रेंचाइजी के माध्यम से स्पीड पोस्ट दस्तावेज, स्पीड पोस्ट पार्सल, इंडिया पोस्ट पार्सल (खुदरा एवं…
Read More
उदयपुर: गीतांजलि विश्वविद्यालय में नर्सेज एसोसिएशन का राज्य स्तरीय सम्मेलन शुरू

उदयपुर: गीतांजलि विश्वविद्यालय में नर्सेज एसोसिएशन का राज्य स्तरीय सम्मेलन शुरू

उदयपुर, 31 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि नर्सिंग सेवाएं चिकित्सा व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। इनके बिना स्वास्थ्य सेवाओं की कल्पना अधूरी है। नर्सिंग स्टाफ केवल मरीजों की देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीज का मनोबल बढ़ाने, उसे मानसिक संबल देने और उपचार के दौरान सकारात्मक वातावरण बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई बार मरीज चिकित्सक से अधिक नर्सिंग स्टाफ के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है। ऐसे में नर्सिंग पेशे से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह बदलते समय के अनुरूप अपने ज्ञान, कौशल और कार्यशैली को निरंतर विकसित करे। श्री…
Read More
उदयपुर: 1 से 7 नवंबर तक ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’, फतहसागर से आगाज

उदयपुर: 1 से 7 नवंबर तक ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’, फतहसागर से आगाज

फतहसागर की पाल से होगा शुभारंभ उदयपुर, 31 अक्टूबर। राजस्थान सरकार के पर्यावरण विभाग द्वारा जिले में 1 से 7 नवम्बर 2026 तक ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक (ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पर्यावरण समिति अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में सभी संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हैं। वॉकथॉन और साइक्लोथॉन से होगा आगाज उप वन संरक्षक (उदयपुर उत्तर) एवं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य सचिव तथा आयोजन के नोडल अधिकारी डी.के. तिवारी…
Read More
उदयपुर: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन

उदयपुर: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी में उमड़े युवा सैकड़ों प्रतिभागियों ने लगाई एकता की दौड़ जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों - कर्मचारियों को दिलाई शपथ उदयपुर, 31 अक्टूबर। देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश लेकर सैकड़ों युवा दौड़े। फतहसागर की सुरम्य पाल पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मैराथन में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।…
Read More
राष्ट्रीय एकता दिवसः फतहसागर की पाल पर रन फोर युनिटी मैराथन शनिवार को

राष्ट्रीय एकता दिवसः फतहसागर की पाल पर रन फोर युनिटी मैराथन शनिवार को

सुबह 11 बजे अधिकारी-कर्मचारी लेंगे राष्ट्रीय एकता की शपथ उदयपुर, 30 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर शनिवार को उदयपुर जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने इसके लिए आदेश जारी सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर की ओर से आदेश के अनुसार मैराथन प्रातः 7 बजे मोती मगरी मुख्य द्वार के सामने से शुरू होकर फतहसागर की पाल (टाया पैलेस) तक आयोजित की जाएगी। आयोजन को सुचारू और सफल बनाने के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त को…
Read More
इंदिरा गांधी के बलिदान और सरदार पटेल के योगदान को सदैव याद रखेगा देश – पंकज कुमार शर्मा

इंदिरा गांधी के बलिदान और सरदार पटेल के योगदान को सदैव याद रखेगा देश – पंकज कुमार शर्मा

उदयपुर, 30 अक्टूबर 2026। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस तथा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर पटेल सर्किल स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता श्री पंकज कुमार शर्मा ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए…
Read More
सिनर्जी 2K26 : फ्रेशर्स पार्टी, विदाई समारोह एवं एलुमनाई मीट का भव्य आयोजन

सिनर्जी 2K26 : फ्रेशर्स पार्टी, विदाई समारोह एवं एलुमनाई मीट का भव्य आयोजन

उदयपुर। वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, साईं तिरुपति विश्वविद्यालय द्वारा  हिरण मगरी, सेक्टर-4 स्थित अटल सभागार में सिनर्जी 2K26 के अंतर्गत फ्रेशर्स पार्टी, विदाई समारोह एवं एलुमनाई मीट का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देने तथा पूर्व विद्यार्थियों के साथ संबंधों को सुदृढ़ बनाने का एक यादगार अवसर बना। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ खेमचंद गुप्ता ने की। दीप प्रज्वलन, जीवंत प्रदर्शन, संवादात्मक गतिविधियाँ और फ्रेशर्स बैच 2025-26 के रैंप वॉक के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत गर्मजोशी से हुई, जबकि सीनियर्स बैच 2022-23 को भावपूर्ण भाषणों और यादगार प्रस्तुतियों…
Read More
साईं तिरुपति विश्वविद्यालय के पिम्स परिसर में ‘कायाकल्प स्वच्छता अभियान’ संपन्न

साईं तिरुपति विश्वविद्यालय के पिम्स परिसर में ‘कायाकल्प स्वच्छता अभियान’ संपन्न

कचरे के ढेर को बदला स्वच्छ स्थल में उदयपुर | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय  एवं सेक्रेटरी  के निर्देशानुसार  साईं तिरुपति विश्वविद्यालय के पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ), उमरड़ा में दो दिवसीय विशेष 'कायाकल्प स्वच्छता अभियान' का सफल आयोजन किया गया।  विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार  डॉ . देवेंद्र कुमार जैन, डिप्टी  रजिस्ट्रार डॉ  कनुप्रिया  तिवारी, संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण अधिकारी डॉ ज्योति तोमर क्वालिटी एवं ऑपरेशन्स के प्रमुख सुश्री कोमल दशोरा, सीआरओ  श्रीमती सीमा परमार  एवं एनएसएस  के कार्यकारिणी संयोजक दीपक के नेतृत्व  में  विश्वविद्यालय  के प्रांगण  में  सभी महाविद्यालयो के प्रचार्यो  के सहयोग से कायाकल्प का  आयोजन किया  गया इस…
Read More
error: Content is protected !!