Day: October 5, 2026

राजस्थान में हाई-टेक होगी बीट पुलिसिंग: BPR&D के साथ ऐतिहासिक MoU पर हुए हस्ताक्षर

राजस्थान में हाई-टेक होगी बीट पुलिसिंग: BPR&D के साथ ऐतिहासिक MoU पर हुए हस्ताक्षर

जयपुर, 05 अक्टूबर। राजस्थान में बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह, जनउन्मुख एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस और ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D), गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मध्य सोमवार को पुलिस मुख्यालय, जयपुर में महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए। यह MoU डीजीपी/आईजीपी कॉन्फ्रेंस 2025 की सिफारिशों के अनुरूप बीट स्तर की पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए तैयार एक वर्षीय एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा और BPR&D के महानिदेशक…
Read More
फतहनगर में 7 से 11 अक्टूबर तक मनेगा अग्रसेन जयंती महोत्सव, तैयारियां पूरी

फतहनगर में 7 से 11 अक्टूबर तक मनेगा अग्रसेन जयंती महोत्सव, तैयारियां पूरी

फतहनगर। मारवाड़ी अग्रवाल समाज संस्थान, फतहनगर के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का आयोजन 7 से 11 अक्टूबर तक गुलाब वाटिका में किया जाएगा। पांच दिवसीय महोत्सव का संचालन मारवाड़ी अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव का शुभारंभ 7 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। इसके बाद बच्चों एवं समाजजनों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें चम्मच रेस, बैडमिंटन, आउटडोर गेम्स सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। रात 9 बजे बड़ों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। 8 अक्टूबर को पिलो पासिंग, हाऊजी,…
Read More
पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन का उत्सव: उदयपुर में निकलेगा मशाल जुलूस

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन का उत्सव: उदयपुर में निकलेगा मशाल जुलूस

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को लाइव संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम भाजपा शहर एवं देहात जिला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा शहर जिला एवं 12 मंडलों तथा विभिन्न मोर्चों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा व्यवस्थाओं तथा अधिकाधिक कार्यकर्ताओं…
Read More
गांधी ग्राउंड में 20 अक्टूबर को मनेगा भव्य दशहरा महोत्सव, निमंत्रण कार्ड का विमोचन

गांधी ग्राउंड में 20 अक्टूबर को मनेगा भव्य दशहरा महोत्सव, निमंत्रण कार्ड का विमोचन

उदयपुर । बिलौचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर  श्री सनातन मंदिर, शक्ति नगर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोहन  तलरेजा ने की। बैठक में गांधी ग्राउंड में अगामी 20 अक्टूबर दशहरा उत्सव को पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य, आकर्षक एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयोजक  हेमंत गखरेजा ने बताया कि दशहरा आयोजन से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां टीम के सदस्यों को उनकी भूमिका एवं कार्यक्षमता के अनुसार सौंप…
Read More
सेवा सेतु अभियान 2026: UDA कार्यालय में 7 से 16 अक्टूबर तक लगेगा शिविर

सेवा सेतु अभियान 2026: UDA कार्यालय में 7 से 16 अक्टूबर तक लगेगा शिविर

उदयपुर, 5 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान एवं विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान 2026 का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक उदयपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में किया जाएगा। अभियान के दौरान आमजन आवश्यक कार्यों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उदयपुर विकास प्राधिकरण सचिव ने बताया कि अभियान के दौरान भू-रूपान्तरण-90-ए, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज-डीड एवं पट्टा जारी करने, फ्री-होल्ड पट्टा, भवन निर्माण अनुज्ञा, उप-विभाजन एवं एकीकरण, नामान्तरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र तथा बकाया…
Read More
राज्यस्तरीय तैराकी: विधि सनाढ्य बनीं व्यक्तिगत चैंपियन, उदयपुर के तैराकों का दबदबा

राज्यस्तरीय तैराकी: विधि सनाढ्य बनीं व्यक्तिगत चैंपियन, उदयपुर के तैराकों का दबदबा

उदयपुर, 5 अक्टूबर। हाल ही में कोटा एवं भीलवाड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता (17-19 वर्ष कोटा एवं 14 वर्ष भीलवाड़ा) में उदयपुर जिले के तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र स्थित भुवाणा के आलोक स्कूल की छात्रा विधि सनाढ्य ने सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत चौंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह सभी प्रतिभावान खिलाड़ी ‘‘पंच गौरव योजना‘‘ तथा ‘‘एक जिला-एक खेल‘‘ पहल के तहत खेल विभाग के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ‘‘एक जिला-एक खेल‘‘ के तैराकी प्रशिक्षक डॉ. गगन व्यास ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…
Read More
वन्यजीव सप्ताह 2026: सज्जनगढ़ में नेचर ट्रेल, मूक-बधिर बच्चों ने देखा बर्ड पार्क

वन्यजीव सप्ताह 2026: सज्जनगढ़ में नेचर ट्रेल, मूक-बधिर बच्चों ने देखा बर्ड पार्क

उदयपुर, 5 अक्टूबर। वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत वन विभाग की ओर से सोमवार को प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में नेचर ट्रेल आयोजित हुई, वहीं गुलाब बाग बर्ड पार्क में मूक-बधिर बच्चों के लिए निःशुल्क भ्रमण कार्यक्रम रखा गया। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित नेचर ट्रेल में करीब 40 प्रकृति प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। ट्रेल गौरेला व्यू प्वाइंट से शुरू होकर महाराणा प्रताप नेचर ट्रेल होते हुए बड़ी पाल पर संपन्न हुई। इस दौरान उप वन संरक्षक, वन्यजीव, उदयपुर अनुराग कुमार…
Read More
पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक

पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक

उदयपुर, 5 अक्टूबर। पंचायती राज के त्रिस्तरीय चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण संपादन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने निर्वाचन प्रबंधन हेतु गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों और सहायक प्रभारियों की बैठक ली। जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसे पूरी तरह से शांतिपूर्वक, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार सभी विभागों और प्रकोष्ठों ने…
Read More
निम्बार्क कॉलेज में भूमि पूजन के साथ रामलीला मंच निर्माण शुरू, 9 से गूंजेगी श्रीराम कथा

निम्बार्क कॉलेज में भूमि पूजन के साथ रामलीला मंच निर्माण शुरू, 9 से गूंजेगी श्रीराम कथा

उदयपुर, 05 अक्टूबर। झीलों की नगरी उदयपुर में 9 अक्टूबर से होने जा रही भव्य दस दिवसीय रामलीला की तैयारियां सोमवार को विधिवत भूमि पूजन और मंच निर्माण के शुभारंभ के साथ शुरू हो गईं। निम्बार्क महाविद्यालय परिसर स्थित स्थानीय राड़ाजी स्थानक पर धार्मिक अनुष्ठान के बीच श्रीफल, अगरबत्ती एवं भोग अर्पित कर आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई। श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में दुल्हेसिंह सारंगदेवोत, भंवरलाल शर्मा, मगन जोशी, डॉ. विजय विप्लवी, हरीश मारवाड़ा, अशोक बाबेल, रमेश पुरोहित, दीपक डांगी और धरणीधर तिवारी सहित कई गणमान्य…
Read More
MPUAT: वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों का 131वाँ स्नेह मिलन समारोह संपन्न

MPUAT: वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों का 131वाँ स्नेह मिलन समारोह संपन्न

उदयपुर। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों का 131वाँ स्नेह मिलन समारोह एमपीयूएटी गेस्ट हाउस में आत्मीय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में संगीत, कविता, अध्यात्म, जीवन-दर्शन तथा आपसी स्नेह का सुंदर समागम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. पुष्पा गुप्ता द्वारा प्रेरणादायी सामूहिक प्रार्थना “हमको मन की शक्ति देना” की प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात डॉ. एल.एल. धाकड़ ने जैन धर्म के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन में महत्व को रेखांकित किया। साहित्यिक प्रस्तुतियों के क्रम में वंदना गुप्ता ने नीरज की कविता प्रस्तुत…
Read More
error: Content is protected !!