पर्युषण आत्मपरिवर्तन का पर्व, कषायों का भी करें उपवासःसाध्वी विद्युतप्रभा
कथनी-करनी में एकरूपता ही साधना का सच्चा संदेश उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में चल रहे नियमित आध्यात्मिक प्रवचन में सोमवार को साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने पर्युषण महापर्व के आध्यात्मिक संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्युषण केवल बाहरी त्याग का पर्व नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर परिवर्तन लाने का अवसर है। इन दिनों स्वयं के साथ सभी को आत्मसंयम और सद्विचारों की ट्रेनिंग दी जा रही है। संवत्सरी के साथ कषायों का भी उपवास करना चाहिए। साध्वी श्रीजी ने कहा कि यदि जीवन में हल्कापन और प्रसन्नता चाहते हैं तो प्रतिदिन सुबह उठकर स्वयं से पूछें कि…
