मीरा रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोज की शिकायत पर पर्यटक से संचालक व स्टॉफ ने की मारपीट
उदयपुर। शहर में देहलीगेट पर यातायात पुलिस कार्यालय के सामने वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर आए दिन चर्चाओं में रहने वाली मीरा रेस्टोरेंट में रविवार को खाने में कॉकरोज की शिकायत करने पर गुजराती पर्यटक के साथ रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ ने मारपीट कर दी। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ धानमंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद निवासी 35 वर्षीय जयेश पटेल रविवार को अपने परिवार के साथ खाना खाने के लिए शहर के देहलीगेट स्थित मीरा रेस्टोरेंट पर गया था। खाना परोसे जाने पर जयेश ने स्टॉफ से…
