नवीन ज्वैलर्स शोरूम में हुई एक करोड़ की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के पंचवटी क्षेत्र में गत माह नवीन ज्वैलर्स शोरूम में हुई करीब एक करोड की सनसनीखेज चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य सरगना सहित शातिर तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 60 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी व हीरे जडे जेवरात बरामद करने में कामयाबी पाई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि पीडित नवीन सरुपरिया ने गत 30 जुलाई को दी रिपोर्ट में बताया कि पंचवटी स्थिति उसके नवीन ज्वैलर्स शोरूम का 29 जुलाई की रात को अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का साइड शटर उखाड़कर…
