उदयपुर 9 सितंबर मुस्कान कार्य करने की बैठक आज ओरिएंटल बैलेंस रिसोर्ट में के केयरटेकर डॉक्टर श्रद्धा गट्टानी के अध्यक्षता एवं नितिन गट्टानी के सान्निध्य में सम्पन्न हुई। डॉक्टर श्रद्धा गट्टानी ने स्वगत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि सभी कार्यकारी सदस्यों ने एक टीम की तरह हर सप्ताह उत्कृष्ट कार्यक्रमों का संचालन किया है। आगामी तीन माह में नियमित कार्यक्रमों से अलग निम्न कार्यक्रमों का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया
1- इनॉक्स में विशेष रिाियती दर पर 150 सदस्यों के लिए हनुमान अंश फिल्म शो का आयोजन
2- 16 सितम्बर को 150 सदस्यों के लिए प्रातः 11 से 1 कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का प्रारंभिक प्रशिक्षण
3 – वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
4- 25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर परिवार सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक संध्या व स्नेह भोज
5- 19 नवम्बर मुस्कान क्लब स्थापना दिवस पर विशेष आमंत्रित टीम द्वारा 90 मिनिट का भजन जैमिंग कार्यक्रम एवं स्नेह मिलन समारोह।
6- 13 दिसंबर को अहमदाबाद की अनुबंध फाउंडेशन के दिशा निर्देश अनुसार एक दिवसीय वरिष्ठ नागरिक परिचय सम्मेलन। अपने तरह के इस अनूठे प्रयास का श्रेय गट्टानी परिवार दोनों युवाओं को जाता है।
7- आगामी 15 दिन में मुस्कान क्लब की डायरेक्टरी को अपडेट कर व्यक्तिगत संपर्क करने की जिम्मेदारी नितिन गट्टानी ने स्वयं से ली, ताकि रिक्त स्थान पर नए सदस्यों को सक्रिय मेंबर बनाया जा सके।
बैठक में एस एम पोरवाल, के के त्रिपाठी, एम पी माथुर, अशोक कुमार जोशी, विमल शर्मा, भगवती इंद्रावत, विजय शर्मा, राजेंद्र सनाढ्य, अशोक चौबीसा, रजनी जोशी, कुसुम लता त्रिपाठी, रमेश चंद्र जोशी, अजीत सिंह खींची उपस्थित रहे
