Day: September 6, 2026

मुंबई में अमित शाह का मेवाड़ के प्रवासी परिवारों ने किया स्वागत

मुंबई में अमित शाह का मेवाड़ के प्रवासी परिवारों ने किया स्वागत

माधुलाल मेनारिया ने अपने हाथों से बनाया भोजन परोसा, सांवलिया सेठ के दर्शन का दिया आमंत्रण मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई प्रवास के दौरान मेवाड़ के प्रवासी परिवारों से आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर मेवाड़ क्षेत्र के हरियाखेड़ी ग्राम निवासी एवं वर्तमान में मुंबई में कार्यरत माधुलाल मेनारिया, पुत्र उदयलाल जी मेनारिया, को केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत करने और उनसे मुलाकात का अवसर मिला। अमित शाह मुंबई प्रवास के दौरान उस परिवार के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां माधुलाल मेनारिया लंबे समय से महाराज (कुक) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान…
Read More
हरे कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी और नंदोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

हरे कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी और नंदोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

उदयपुर। हरे कृष्ण मंदिर उदयपुर ने भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं नंद उत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन शहर के विभिन्न बड़े रिसोर्ट में किया। प्राकट्य दिवस जन्माष्टमी का भव्य आयोजन सॉलिटेयर रिजॉर्ट, उदयपुर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उदयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कृष्ण भक्त उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान परिसर भक्तिमय वातावरण, हरिनाम संकीर्तन और कृष्ण भक्ति से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ हरे कृष्ण मूवमेंट के नन्हे-मुन्ने बालकों द्वारा श्लोक उच्चारण एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों से हुआ। बच्चों की प्रस्तुतियों…
Read More
पूज्य सिंधी साहिती पंचायत की पारिवारिक पिकनिक में उमड़ा उत्साह

पूज्य सिंधी साहिती पंचायत की पारिवारिक पिकनिक में उमड़ा उत्साह

उदयपुर। पूज्य सिंधी साहिती पंचायत की ओर से रविवार को सेक्टर-14 स्थित रिजॉर्ट में 180 समाजजनों की भव्य पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाजजनों को आपसी मेल-जोल, मनोरंजन के साथ-साथ सिंधी भाषा, संस्कृति एवं सामाजिक एकता से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश आहूजा, महासचिव रामचंद्र चोटरानी, महिला अध्यक्ष उर्मिला नंदवानी, उपाध्यक्ष कमलेश राजानी एवं जया पहलवानी सहित समाजजनों द्वारा भगवान झूलेलाल साईं की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। पिकनिक की शुरुआत आपसी परिचय एवं पारिवारिक मेल-मिलाप से हुई। इसके पश्चात शमशेर सिंह नंदवानी ने सिंधी वर्णमाला, सिंधी शब्दों, सिंधी…
Read More
नगर निगम चुनाव-2026: संकल्प पत्र जारी करते हुए कांग्रेस ने भाजपा बोर्ड पर लगाए बदहाली के आरोप

नगर निगम चुनाव-2026: संकल्प पत्र जारी करते हुए कांग्रेस ने भाजपा बोर्ड पर लगाए बदहाली के आरोप

उदयपुर। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रविवार को आरटीडीसी होटल् कजरी में अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए मौजूदा भाजपा बोर्ड पर शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं को चरमराने का आरोप लगाते हुए कहा कि उदयपुर प्रदेश के जोधपुर, बीकानेर, कोटा जैसे शहरों से भी विकास में काफी पिछडा हुआ है। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड और देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुवीरसिंह मीणा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि माइक्रो लेवल प्लानिंग के अभाव में उदयपुर, जो मेवाड़ की आन-बान-शान और सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख केंद्र है, आज बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और शहर की पहचान के संकट से…
Read More
मीरा रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोज की शिकायत पर पर्यटक से संचालक व स्टॉफ ने की मारपीट

मीरा रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोज की शिकायत पर पर्यटक से संचालक व स्टॉफ ने की मारपीट

उदयपुर। शहर में देहलीगेट पर यातायात पुलिस कार्यालय के सामने वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर आए दिन चर्चाओं में रहने वाली मीरा रेस्टोरेंट में रविवार को खाने में कॉकरोज की शिकायत करने पर गुजराती पर्यटक के साथ रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ ने मारपीट कर दी। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ धानमंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद निवासी 35 वर्षीय जयेश पटेल रविवार को अपने परिवार के साथ खाना खाने के लिए शहर के देहलीगेट स्थित मीरा रेस्टोरेंट पर गया था। खाना परोसे जाने पर जयेश ने स्टॉफ से…
Read More
हरियाणा की सस्ती शराब पर राजस्थान का नकली मोनोग्राम लगा बेच रहे थे महंगी

हरियाणा की सस्ती शराब पर राजस्थान का नकली मोनोग्राम लगा बेच रहे थे महंगी

उदयपुर। शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए रिको कलड़वास स्थित एक गोदाम पर दबिश देकर कुल 50 लाख रुपए मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब व 15 फर्जी नंबर प्लेटें, नकली मोनोग्राम मशीन और 3 वाहन जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। मौके से एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली कि रिको कलड़वास में स्थित एक गोदाम के अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का संग्रहण किया गया…
Read More
मोटरसाइकिल की टक्कर से अधेड की मौत

मोटरसाइकिल की टक्कर से अधेड की मौत

उदयपुर। जिले के घासा थानांतर्गत पीछे से मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अधेड की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बंटी कुमार डांगी निवासी सिन्धु घासा ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता प्यारेलाल डांगी अपने घर सिन्धु के लिए जा रहे थे। रास्ते में काली खान के पास घुमाव पर पीछे से मोटरसाइकिल चालक ने टककर मार दी जिससे वे मोटरसाइकिल से नीचे गिरने के कारण सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए चिकित्सालय ले गए जहां…
Read More
पिस्टल और दो कारतूस के साथ एक शातिर बदमाश गिरफ्तार

पिस्टल और दो कारतूस के साथ एक शातिर बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर। शहर की घंटाघर थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक शातिर बदमाश को एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व धरातलीय आसूचना संकलित की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूधतलाई से माणिक्यलाल वर्मा पार्क जाने वाली रोड पर एक संदिग्ध युवक को डिटेन कर नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान उक्त युवक के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल और 02 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध…
Read More
निकाय चुनाव का गरमाया पारा: हिंदुत्व के चोले से बाहर निकल भाजपा ने फेंका ‘मुस्लिम कार्ड’, फतेहनगर की चुनावी बिसात में रोचक हुई जंग

निकाय चुनाव का गरमाया पारा: हिंदुत्व के चोले से बाहर निकल भाजपा ने फेंका ‘मुस्लिम कार्ड’, फतेहनगर की चुनावी बिसात में रोचक हुई जंग

फतहनगर। फतहनगर में होने जा रहे नगर निकाय चुनावों की बिसात पर इस बार एक ऐसा अप्रत्याशित दांव खेला गया है, जिसने राजनीतिक विश्लेषकों से लेकर आम जनता तक सभी को हैरत में डाल दिया है। पारंपरिक रूप से कड़क हिंदुवादी और हिंदुत्व की राजनीति का झंडा बुलंद करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपनी पुरानी छवि का चोला उतारकर मुस्लिम कार्ड खेला है। पार्टी ने इस बार दो मुस्लिम चेहरों को चुनावी मैदान में उतारकर मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। मुस्लिम बहुल वार्डों में कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी: जिन वार्डों को बरसों से…
Read More
शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों का सम्मान, फिनब्रेला एवं बीसीआई ने जताया आभार

शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों का सम्मान, फिनब्रेला एवं बीसीआई ने जताया आभार

“शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता” — मुकेश माधवानी, सम्मान के साथ शिक्षकों को दिया सुरक्षित भविष्य का संदेश उदयपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर फिनब्रेला एवं बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 75 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शिक्षकों का सम्मान करना ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा उनके भविष्य को लेकर जागरूकता पैदा करना भी…
Read More
error: Content is protected !!