उदयपुर। जिले के घासा थानांतर्गत पीछे से मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अधेड की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बंटी कुमार डांगी निवासी सिन्धु घासा ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता प्यारेलाल डांगी अपने घर सिन्धु के लिए जा रहे थे। रास्ते में काली खान के पास घुमाव पर पीछे से मोटरसाइकिल चालक ने टककर मार दी जिससे वे मोटरसाइकिल से नीचे गिरने के कारण सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए चिकित्सालय ले गए जहां मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मोटरसाइकिल चालक का पता लगा रही है।
युवती से सामूहिक दुष्कर्म
उदयपुर। जिले के नाई थानांतर्गत बेरवा फला मादडी में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अ नुसार पीडिता ने देवा गमेती व रूपा गमेती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बेरवा फला मादडी में आरोपियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच करते हुए आरोपियों को तलाश रही है।
शादी करने की नीयत से युवती को ले जाकर हत्या का आरोप
उदयपुर। जिले के पानरवा थानांतर्गत बुझा गांव से युवती को आरोपियों द्वारा शादी की नीयत से ले जाकर उसकी हत्या करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने चमन पुत्र पिन्टू लाल डामोर निवासी बुझा पानरवा तहसील फलासिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पुत्री को आरोपी व अन्य द्वारा अपने टिण्डोरी से शादी करने के उददेश्य से लेकर जाना व आरोपी व उसके परिवारजन द्वारा मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
पडावली कला में मोबाइल दुकान से चोरी
उदयपुर। जिले के ओगणा थानांतर्गत पडावली कला में एक मोबाइल दुकान से अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार भेरुलाल पुत्र नवलराम कुम्हार निवासी पडावली खुर्द ओगणा ने दी रिपोर्ट में बताया कि रात्रि में पडावली कला में पांच सितम्बर को मध्य रात्रि में एक मोबाइल की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात की गई। पुलिस मामले में जांच कर चोरों का पता लगा रही है।
उदियापोल बस स्टेण्ड की दीवार के पास मिला लावारिस भ्रूण
उदयपुर। शहर के उदियापोल बस स्टेण्ड की दीवार के पास सुबह करीब आठ बजे तीन चार माह का एक अज्ञात भ्रूण पडा मिलने का पता चला है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हीरालाल पुत्र लक्ष्मीलाल लुहार निवासी खेमपुरा गायरिया का मोहल्ला ने दी रिपोर्ट में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उदियापोल मुख्य बस स्टेण्ड की दीवार के पास लावारिस हालत में एक भ्रूण छोडा गया जो तीन चार माह का लग रहा है। पुलिस ने लावारिस भ्रूण को कब्जे में लेकर एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।
युवा कांग्रेस प्रवक्ता डॉ दिव्यानी को जान से मारने की धमकी
उदयपुर। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दिव्यानी कटारा को जान से मारने की धमकी देने का एक मामला गोवर्धनविलास थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीडिता युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दिव्यानी पुत्री रामलाल कटारा मीणा निवासी सेठ जी की कुण्डाल ने किशन डांगी निवासी खारवा व भरत रामानुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके साथ गाली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हे। बता दें हाल ही नगर निगम चुनाव के तहत ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क व प्रचार प्रसार करने को लेकर डॉ दिव्यानी कटारा और पूर्व मंत्री दिवंगत खेमराज कटारा के पुत्र कांग्रेस नेता डॉ विवेक कटारा के बीच फोन पर हुई हॉक टॉक का आॅडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना चर्चा में रहा था।
सेक्टर—14 से डॉक्टर की मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी सेक्टर—14 क्षेत्र से अज्ञात बदमाश द्वारा एक डॉक्टर की मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पेशे से डॉक्टर सुनील गोयल पुत्र प्यारेलाल गोयल निवासी आई ब्लॉक गोवर्धनविलास सेक्टर—14 ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात बदमाश उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। पुलिस चुराई गई मोटरसाइकिल और चोर को तलाश रही है।
त्रिपुरा एकेडमी, रामपुरा चौराहा, मल्लातलाई से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के सुखेर थानांतर्गत त्रिपुरा एकेडमी के पास से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार विजय रावल पुत्र घनश्याम रावल निवाीस महावीर कॉलोनी गुलाबपुरा जिला भीलवाडा हाल त्रिपुरा एकेडमी के पास ने दी रिपोर्ट में बताया कि एकेडमी के पास से अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। इसी तरह जसराज रेबारी पुत्र संग्राम रेबारी निवासी खेडता खमनोर हाल मंगल चाय सुभाष चौहारा ने दी रिपोर्ट में बताया कि मल्लातलाई स्थित उसकी दुकान के बाहर से अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। वहीं राजेंद्र हुरेसा उर्फ राजू पुत्र मांगीलाल तेली निवासी कर्मशील मार्ग ब्रह्म्पोल ने दी रिपोर्ट में बताया कि रामपुरा चौराहा से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस चोरी गई मोटरसाइकिल व चोर को तलाश रही है।
स्कूल से निकला छात्र नहीं मिला घर पर
उदयपुर। शहर के रामपुरा चौराहा क्षेत्र में स्कूल से निकलने के बाद मां को घर पर पहुंचने का बताने वाला छात्र घर पर नहीं मिला। उसके लापता होने का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार पीडिता ने दी रिपोर्ट में बताया कि दो सितम्बर को वह हॉस्पिटल के लिए गई थी। सुबह उसका बेटा विशाल स्कूल गया था। फिर वह दोस्तों के साथ धोबीघाट चला गया वहां इनको किसी ने देखा तो फिर स्कूल लाए। मेडम ने आॅफिस के बाहर बैठाया। स्कूल से रामपुरा सर्कल माउंट होटल के पास रामपुरा चौराहा घर आने के बाद उसे फोन पर बात होने पर घर आ जाना बताया लेकिन वह शाम को जब घर पहुंची तो वह घर पर नहीं नहीं मिला।
वाहन दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल
उदयपुर। जिले के बाघपुरा में रणघाटी क्षेत्र में वाहन हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार किशनलाल मीणा पुत्र खेमराज मीणा निवासी खेडवा डाकन कोटडा सविना ने दी रिपोर्ट में बताया कि रणघाटी में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने से कालू की मृत्यु हो गई जबकि हादसे में वह और खुशी घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जबकि घायल किशनलाल व खुशी को चिकित्सालय में उपचार मुहैया कराया गया।
उल्टियां होने के बाद वृद्ध की अकाल मौत
उदयपुर। जिले के बिछीवाडा क्षेत्र में उल्टियां होने के बाद वृद्ध की अकाल मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ताराचंद पुत्र मावाजी पटेल निवासी बिछीवाडा फलासिया ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके जियाजी देवा 74 पुत्र होमा पटेल निवासी बिछीवाडा को चार सितम्बर को सायं करीब छह बजे उल्टियां होने लगी। उन्हे चिकित्सालय ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी अकाल मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
