Day: September 4, 2026

42 आम्र्स एक्ट आरोपी, 221 हिस्ट्रीशीटर व 7 अन्य बदमाश किए चेक

42 आम्र्स एक्ट आरोपी, 221 हिस्ट्रीशीटर व 7 अन्य बदमाश किए चेक

उदयपुर। जिले में पूर्ण रूप से शांति, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों के मद्देनजर भयमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए उदयपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ एक सघन चेकिंग व धरपकड़ महाअभियान चलाया गया। यह व्यापक कार्रवाई जिले के वृताधिकारीयों व थानाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा एक साथ व पूरी मुस्तैदी के साथ अंजाम दी गई। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस का मुख्य फोकस हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय अपराधियों तथा आम्र्स एक्ट (अवैध हथियार रखने व फायरिंग के मामलों) में पूर्व में चालानशुदा अपराधियों पर रहा। पुलिस टीमों ने धरातल पर उतरकर ऐसे तमाम बदमाशों को चिन्हित…
Read More
मल्लातलाई क्षेत्र में फायरिंग करने मामले में चार आरोपी डिटेन

मल्लातलाई क्षेत्र में फायरिंग करने मामले में चार आरोपी डिटेन

उदयपुर। शहर के मल्लातलाई क्षेत्र में बीती रात को हुई फायरिंग के मामले का महज़ कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर घटना में शामिल चारों आरोपियों को दबोचने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोहम्मद आरिफ और अरबाज़ खान निवासीगण गरीब नवाज कॉलोनी, मल्लातलाई ने थाना अंबामाता में दी रिपोर्ट के अनुसार बीती देर रात करीब 01ः17 बजे पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने उनके मकान के बाहर शराब की बोतल फेंकी और मुख्य गेट पर अवैध हथियार से हवाई फायरिंग की। इसी दौरान आरोपियों के अन्य साथियों ने उसके मित्र अरबाज़…
Read More
मुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे रोड शो

मुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे रोड शो

बैंक तिराहे पर होगी आम सभा संभाग प्रभारी राजेन्द्र सिंह राठौड ने तैयारियों का लिया जाजया उदयपुर 04 सितम्बर / भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेष के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा साय 04 बजे सुरजपोल से बैंक तिराहे तक कार्यकर्ता एवं आमजन के साथ रोड़ शो करेंगे। रोड शो की समाप्ति पर बैंक चौराहे पर आम सभा का आयोजन किया जायेगा। शुक्रवार को प्रषासनिक अधिकारियों के साथ नगर निगम चुनाव के संभाग प्रभारी राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभा स्थल का जायजा लिया और आवष्यक दिषा निर्देष दिये। इस मौके पर पारस सिंघवी, महामंत्री देवीलाल…
Read More
नंद के आनंद भयो’, मटकी फोड़ ने बांधा समां

नंद के आनंद भयो’, मटकी फोड़ ने बांधा समां

राधा-कृष्ण की झांकियों, भजनों और बाल लीलाओं से भक्तिमय हुआ वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी उदयपुर, 4 सितंबर। नारायण सेवा संस्थान के माली कॉलोनी स्थित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। राधा-कृष्ण की झांकियां, बाल लीलाओं की प्रस्तुतियां, भजन और मटकी फोड़ ने पूरे परिसर को गोकुल-वृंदावन की छटा से भर दिया। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में संस्थापक कैलाश ‘मानव’, सह-संस्थापिका कमला देवी, निदेशक वंदना अग्रवाल, पलक अग्रवाल, महर्षि अग्रवाल सहित ट्रस्टीगण, साधक-साधिकाएं, सेवाभावी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संध्या बेला में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत…
Read More
इस्काॅन मे भक्तो का तांता लगा रहा

इस्काॅन मे भक्तो का तांता लगा रहा

राधाकृष्ण का पंचामृत फूलो से हुआ अभिषेक, कृष्ण लीलाओ से इस्काॅन बच्चो ने मन मोहा, छप्पन भोग धराकर हुई महा आरती उदयपुर, गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर प्रांगण मे शुक्रवार को प्रात: मंगला आरती से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान के दर्शन के लिए भीड उमडने लगी धीरे धीरे देर रात तक भक्तो का सैलाब बढता गया। दिनभर हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन और फलाहारी प्रसाद बटंता रहा। सायंकाल पूने के श्यामानन्द गौर प्रभु जी ने कृष्ण जन्मोत्सव लीलाओ की कथा सुनाई। भगवान को शोभा यात्रा के रुप मे नाचते गाते मुख्यमचं पर लाये। जहां ब्रह्मचारी वैष्णव ने पंचामृत से तथा…
Read More
बीसीआई और फिनब्रेला मिलकर मनाएंगे ‘हैप्पी टीचर्स डे’, 60 शिक्षकों का होगा सम्मान

बीसीआई और फिनब्रेला मिलकर मनाएंगे ‘हैप्पी टीचर्स डे’, 60 शिक्षकों का होगा सम्मान

होटल रेजेंटा सेंट्रल में आज होगा विशेष आयोजन उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) और फिनब्रेला के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘हैप्पी टीचर्स डे’ कार्यक्रम का आयोजन आज शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को शाम 6:30 बजे होटल रेजेंटा सेंट्रल, कोर्ट सर्कल, उदयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद डिनर का आयोजन भी रखा गया है। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 शिक्षकों का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों के योगदान, प्रेरणा, ज्ञान, सार्थक संवाद और फाइनेंशियल डिसिप्लिन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के पोस्टर का…
Read More
बीसीआई भी दौड़ेगा मैराथन में, कल फतहसागर की पाल पर होगी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन

बीसीआई भी दौड़ेगा मैराथन में, कल फतहसागर की पाल पर होगी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन

‘रन फॉर जीरो हंगर’ की थीम पर दौड़ेंगे बीसीआई मेंबर्स उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक की ओर से वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 3.0 का आयोजन 6 सितम्बर को फतहसागर की पाल पर किया जाएगा। मैराथन में शहरवासी 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर ‘रन फॉर जीरो हंगर’ का संदेश देंगे। इस आयोजन में बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के मेंबर्स भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगे। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई हमेशा सामाजिक सरोकारों और शहरहित से जुड़े आयोजनों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है। मैराथन के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता का संदेश…
Read More
कृष्णमय हुआ प्रताप गौरव केंद्र

कृष्णमय हुआ प्रताप गौरव केंद्र

शुरू हुआ तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव उदयपुर, 4 सितम्बर। प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में शुक्रवार से भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक सरोकारों से ओतप्रोत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति, उदयपुर के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव 6 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही पूरा परिसर कृष्ण भक्ति, लोक संस्कृति और उत्सवी उल्लास से परिपूर्ण नजर आया। प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 6 बजे पंचामृत अभिषेक के साथ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में…
Read More
जन्माष्टमी पर मुकेश बना तारणहार, फतहसागर में कूदी युवती को बचाया

जन्माष्टमी पर मुकेश बना तारणहार, फतहसागर में कूदी युवती को बचाया

खिलौने बेचने वाले मुकेश वैष्णव ने उपवास के बावजूद दिखाई बहादुरी, सुरक्षा सामग्री लेकर रोज पहुंचते हैं फतहसागर की पाल पर उदयपुर। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर फतहसागर झील की पाल पर एक बार फिर इंसानियत और साहस की मिसाल देखने को मिली। फतहसागर की पाल पर खिलौने की दुकान लगाने वाले मुकेश वैष्णव ने आत्महत्या के उद्देश्य से झील में कूदी एक युवती की जान बचा ली। युवती के झील में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही मुकेश ने बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर…
Read More
बांसवाड़ा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री पीताम्बरा आश्रम में बहुआयामी आध्यात्मिक उत्सव

बांसवाड़ा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री पीताम्बरा आश्रम में बहुआयामी आध्यात्मिक उत्सव

भक्ति, ध्यान एवं भजनों के त्रिवेणी माधुर्य से झरता रहा आत्म आनन्द का महाप्रपात बांसवाड़ा, 04 सितम्बर/श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री पीताम्बरा आश्रम में आयोजित बहुआयामी आध्यात्मिक उत्सव ने ज्ञान, ध्यान एवं भजन माधुर्य की धाराओं भरा प्रपात झराते हुए आनन्द और सुकून से नहला दिया। आर्ट ऑफ लिविंग बांसवाड़ा चैप्टर के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य एवं दिव्य उत्सव में गुरुवार देर रात तक भक्ति, ध्यान एवं संगीत के इस अनूठे त्रिवेणी संगम में भक्ति लहरियों में डूबते-उतराते हुए शहर के साधकों एवं श्रद्धालुओं के समूह मंत्र मुग्ध हो उठे। भक्ति और संगीत से सराबोर सांस्कृतिक संध्या-उत्सव की शुरुआत ज्ञान और ध्यान…
Read More
error: Content is protected !!