श्रीजी विधान मण्डल की महिलाओं किया भक्तामर मण्डल विधान का आयोजन
- श्री कामधेनु शांतिनाथ ध्यानोदय तीर्थ बलीचा में भक्तामर विधान का आयोजन उदयपुर, 4 अगस्त। श्रीजी विधान मण्डल की महिलाओं द्वारा प्रतिमाह की भांति इस माह भी श्री कामधेनु शांतिनाथ ध्यानोदय तीर्थ, बलीचा में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भक्तामर विधान का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस विधान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर जिनेंद्र देव की आराधना करते हुए धर्म लाभ प्राप्त किया। श्रीजी विधान मण्डल की मेघना जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शांतिनाथ के समक्ष मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी महिलाओं…
