निरोधात्मक दलों ने की अवैध मदिरा जब्त
उदयपुर, 3 अगस्त। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, भण्डारण एवं परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। निरोधात्मक गतिविधियों में वृद्धि शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने में सहायक रही है। प्रदेश में आबकारी निरोधक दलों के कार्रवाई के तहत चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा एवं बेगूं की आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 250 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 13 बोतल अवैध हथकड़ मदिरा जब्त कर 3 अभियोग दर्ज किए। आबूरोड़ में आबकारी निरोधक दल एवं आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 94 बीयर केन…
