Month: August 2026

सांसद डॉ रावत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से मिलकर ऋषभदेव और इडाणा माताजी मंदिर को प्रसाद योजना में शामिल करने का आग्रह किया

सांसद डॉ रावत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से मिलकर ऋषभदेव और इडाणा माताजी मंदिर को प्रसाद योजना में शामिल करने का आग्रह किया

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर केसरिया में स्थित ऋषभदेव मंदिर और इडाणा माताजी मंदिर को प्रसाद योजना में सम्मिलित करने का आग्रह किया। सांसद डॉ रावत ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उदयपुर जिले में स्थित ऋषभदेव मंदिर (केसरियाजी) एक ऐतिहासिक, प्राचीन एवं अत्यंत पवित्र तीर्थ स्थल है। यह मंदिर भगवान ऋषभदेव (प्रथम जैन तीर्थंकर) को समर्पित है, जहां जैन एवं हिन्दू समुदायों के श्रद्धालु समान श्रद्धा एवं आस्था के साथ दर्शन करते हैं। यहां पर भगवान विष्णु (चारभुजा जी), भगवान शिव (सोमनाथ) तथा मरूदेवी माता के…
Read More
भीलवाड़ा : महात्मा गाँधी जीवन दर्शन संस्थान ने अगस्त क्रांति स्मृति दिवस पर क्रांति के नायको को किया नमन

भीलवाड़ा : महात्मा गाँधी जीवन दर्शन संस्थान ने अगस्त क्रांति स्मृति दिवस पर क्रांति के नायको को किया नमन

भीलवाड़ा 09 अगस्त | अक्षय त्रिपाठी जिला संयोजक महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान जिला-भीलवाड़ा के निर्देशन में अगस्त क्रांति स्मृति दिवस पर संस्थान द्वारा गांधी बाजार में भोपाल क्लब के सामने स्थित गांधी सर्किल पर गांधी जी को माल्यार्पण कर अगस्त क्रांति के महान नायको के बलिदान को याद किया | युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन ने बताया कि आज ही के दिन, 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश की स्वाधीनता के लिए “भारत छोड़ो आंदोलन” का वह ऐतिहासिक बिगुल बजा था, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी और भारत की आज़ादी के संघर्ष…
Read More
घाटा वाली माताजी मंदिर से ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशा छोड़ो-दूध पियो अभियान शुरू

घाटा वाली माताजी मंदिर से ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशा छोड़ो-दूध पियो अभियान शुरू

-सैकड़ों युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने का लिया संकल्प’’ उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान के संदेश को आगे बढ़ाते हुए न्यू विजन संस्थान के तत्वावधान में श्री राधे कृष्ण फाउंडेशन की ओर से ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत घाटा वाली माताजी मंदिर परिसर से ‘नशा छोड़ो-दूध पियो’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान मंदिर परिसर में पहुंचे लोगों को मिल्क रोज पिलाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। वहीं सैकड़ों युवाओं ने बैनर पर हस्ताक्षर कर नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशे से दूर…
Read More
घर का बना भोजन स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी, लेकिन क्या, कब और कैसे खाएं यह जानना भी जरूरी : डॉ. भाविका सिंघवी

घर का बना भोजन स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी, लेकिन क्या, कब और कैसे खाएं यह जानना भी जरूरी : डॉ. भाविका सिंघवी

- भारतीय व्यापार महोत्सव में उदयपुर की मजबूत भागीदारी, 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना उदयपुर, 10 अगस्त। कैट उदयपुर चैप्टर एवं कैट विमेन विंग की जनरल मीटिंग रेजेंटा सेंट्रल, मेवाडग़ढ़, सज्जनगढ़ में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य जागरूकता, महिला उद्यमिता, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी भारतीय व्यापार महोत्सव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगीत से हुआ। कैट नेशनल विमेन विंग एवं अध्यक्ष कैट विमेन विंग उदयपुर विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि कैट विमेन विंग की प्राउड मेंबर एवं न्यूट्रिशन एवं डाइट विशेषज्ञ डॉ.…
Read More
100 किलोमीटर साइकिल यात्रा कर स्वाति शर्मा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

100 किलोमीटर साइकिल यात्रा कर स्वाति शर्मा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उदयपुर। उमरड़ा निवासी एवं बैंक में कार्यरत स्वाति शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाने और इसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 100 किलोमीटर साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। उनके इस सराहनीय प्रयास ने समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रधानमंत्री के अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की। स्वाति शर्मा ने अपनी साइकिल यात्रा के दौरान लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा जल संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण…
Read More
तपस्वी केशुलालजी म. सा. 113 वां जन्म जयंती समारोह एवं गुणानुवाद सभा सम्पन्न

तपस्वी केशुलालजी म. सा. 113 वां जन्म जयंती समारोह एवं गुणानुवाद सभा सम्पन्न

उदयपुर। घोर तपस्वी केशुलाल जी म. सा. की 113 वीं जन्म जयंती पर केशवधाम महावीर भवन भूपालपुरा में गुणानुवाद सभा मनाई गई। केशवधाम सेवा संस्थान के अध्यक्ष महेश बम्ब ने बताया की इस अवसर पर श्रमण संघ प्रवर्तक पूज्य डॉ राजेंद्र मुनि जी म. सा., शासन प्रभावक युवा मनिषि चैतन्य मुनि जी म. सा. एवं केवल्य मुनि जी म. सा., श्रमण संघीय वसुधा जी म. सा. एवं विजेता जी म. सा., शीतल जी म.सा. एवं श्रुति जी म.सा. का सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर साध्वी श्रुति जी म. सा. ने फ़रमाया कि परम पूज्य केशुलाल जी म.…
Read More
युवती से झूठी शादी कराकर ऐंठे रुपए

युवती से झूठी शादी कराकर ऐंठे रुपए

उदयपुर। शहर से सटे धामदर उमरडा क्षेत्र में युवती से झूठी शादी कराकर युवक से डेढ लाख रुपए ऐंठ लेने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार भूपेंद्र पटवा पुत्र गौतम लाल पटवा निवासी गुप्तेश्वर नगर सेक्टर—7 हाल ब्लॉक ए फ्लेट संख्या 406 फोर्थ फ्लोर एसएस कॉलेज के पीछे रिको उमरडा ने जगन्नाथ भानुदास, किशोर रामभाउ, वसंत महादुर मोरे, ज्योति संजय काबले निवासी मेहकर महाराष्ट्र के खिलाफ हिरणमगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके साथ एक लाख 50 हजार रुपए नगद लेकर ज्योति के साथ झूंठपुठ शादी करवाकर रुपए ऐंठ कर ले जाने का आरोप…
Read More
श्रीनाथजी के दर्शन के बाद उदयपुर पहुंचीं बसंता बेन मोदी, तेली साहू समाज ने किया भव्य स्वागत

श्रीनाथजी के दर्शन के बाद उदयपुर पहुंचीं बसंता बेन मोदी, तेली साहू समाज ने किया भव्य स्वागत

उदयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की बहन बसंता बेन मोदी एवं उनके पति हंसमुख भाई मोदी रविवार को श्रीनाथजी के दर्शन कर उदयपुर पहुंचे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने तेलीक साहू समाज पंच महासभा छः बैठक द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह एवं पुरुषोत्तम मास कार्यक्रम के भामाशाह सम्मान समारोह में समाजबंधुओं के बीच सहभागिता की। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। समाज की छः बैठक के अध्यक्ष हेमेंद्र पण्डियार एवं चार बैठक के अध्यक्ष लालेश मंगरूडिया के नेतृत्व में महासभा के करीब 120 सदस्यों तथा भामाशाहों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस…
Read More
दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की हुई पूर्णाहुति

दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की हुई पूर्णाहुति

दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़, महाआरती में उमड़े भक्तगण 17 अगस्त को निकलेगी 21वीं विशाल कांवड़ यात्रा उदयपुर, 09 अगस्त। शिव महोत्सव समिति की ओर से गंगोद्भव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक निकाली जाने वाली 21वीं विशाल कांवड़ यात्रा के तहत आयोजित सात दिवसीय धार्मिक समारोह के अंतर्गत महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से गंगोद्भव कुंड प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की रविवार को विधिवत पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर राम दरबार की भव्य महाआरती की गई। महाआरती में दिनेश भट्ट, जगदीश राज श्रीमाली, नरेन्द्र पालीवाल,  राजेश वैष्णव, मनोहर चौधरी, समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा, महेश भावसार,…
Read More
राजस्थान झील संरक्षण एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम की मूल भावना के विपरीत है प्रस्ताव

राजस्थान झील संरक्षण एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम की मूल भावना के विपरीत है प्रस्ताव

झील संरक्षण की   ड्राफ्ट नीति  : झील बचाने के लिए या पर्यटन बढ़ाने के लिए?* उदयपुर, 9 अगस्त ।   झीलों के  संरक्षण, पुनर्जीवन और सुव्यवस्थित विकास  की मूल भावना से अलग जाकर उदयपुर की झीलों के संबंध में तैयार किए गए प्रस्ताव पर झील प्रेमियों ने  गंभीर सवाल उठाये   हैं। रविवार को आयोजित झील संवाद में झील संरक्षण समिति से जुड़े डॉ. अनिल मेहता ने कहा कि राजस्थान झील (संरक्षण एवं विकास) प्राधिकरण अधिनियम, 2015  के तहत झीलों का सर्वेक्षण एवं वैज्ञानिक अध्ययन, उनकी सीमाओं और प्रवाह क्षेत्र का निर्धारण तथा संरक्षित क्षेत्रों में अनधिकृत गतिविधियों को रोकना प्राधिकरण की…
Read More
error: Content is protected !!